फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड में अनाथ 23 बच्चों पर अब पीएम का हाथ : माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों का खाता डाकखाने में खुलवाया गया

Sat, 27 Nov 2021 02:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जिन 23 बच्चों को मुख्यमंत्री योजना के लाभ दिए गए हैं, उन्हें ही लाभार्थी मानते हुए पीएम केयर फंड के लाभार्थियों में शामिल किया गया है। इसके तहत बच्चों को 23 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले 23 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बाद अब पीएम केयर फंड से भी सहायता मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन बच्चों का खाता डाक खाने में खुलवाकर पूरे दस्तावेजों संग उसे केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आदेश जुलाई में ही हो गया था, उसके तहत बच्चों को चिह्नितत किया जा रहा था। इस कड़ी में जिन 23 बच्चों को मुख्यमंत्री योजना के लाभ दिए गए हैं, उन्हें ही लाभार्थी मानते हुए पीएम केयर फंड के लाभार्थियों में शामिल किया गया है। इसके तहत बच्चों को 23 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 18 साल की उम्र से उच्च शिक्षा के लिए लाभ मिलना शुरू होगा। 23 साल की उम्र मेें खाते से रकम निकाली जा सकेगी।

बाल श्रमिकों की मदद को आगे आया महिला कल्याण विभाग
डीपीओ विकास सिंह ने एक पहल की है, जिसके तहत उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे बच्चों की सूची मांगी है, जिन्हें बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। बाल श्रमिकों को विभाग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत मिलने वाली 2500 रुपये माह की राशि दी जाएगी। डीपीओ ने बताया कि श्रम विभाग ने 785 बच्चों को चिह्नित किए जाने की बात कही है, जैसे ही सूची देंगे, हम आगे की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें