गोरखधाम एक्सप्रेस में स्लीपर व जनरल क्लास की एक-एक बोगी की जगह थर्ड एसी की दो बोगियां लगाई जाएंगी। ऐसे ही गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (22537/38) में स्लीपर की एक बोगी हटाई जाएगी और उसकी जगह थर्ड एसी लगाई जाएगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन 27 अप्रैल से गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में जनरल व स्लीपर की जगह एसी बोगी लगाएगा।
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में स्लीपर व जनरल क्लास की एक-एक बोगी की जगह थर्ड एसी की दो बोगियां लगाई जाएंगी। ऐसे ही गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (22537/38) में स्लीपर की एक बोगी हटाई जाएगी और उसकी जगह थर्ड एसी लगाई जाएगी। ऐसे ही 15017/18 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस व गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (15065/66) में स्लीपर की जगह थर्ड एसी, गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (15067/68) में स्लीपर की एक बोगी कम कर थर्ड एसी, लखनऊ जंक्शन वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस (15008/07) में जनरल के दो कोच हटाकर थर्ड एसी की दो बोगियां तथा गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस से स्लीपर क्लास की दो बोगियाें की जगह थर्ड एसी की बोगियां लगाई जाएंगी।
स्थायी रूप से बढ़ेंगी बोगियां
रेलवे प्रशासन राप्तीगंगा एक्सप्रेस में थर्ड एसी की दो बोगियां स्थायी रूप से बढ़ाने जा रहा है। गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस (15005) में गोरखपुर से 24 दिसंबर से तथा देहरादून गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस (15006) में 28 दिसंबर से और मुजफ्फरपुर देहरादून एक्सप्रेस (15001) में 27 दिसंबर से मुजफ्फरपुर से व देहरादून मुजफरपुर एक्सप्रेस (15002) में देहरादून से 25 दिसंबर से थर्ड एसी की दो बोगियां स्थायी रूप से बढ़ जाएंगी।