फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 28 साल बाद लखनऊ करेगा टेस्ट मैच की मेजबानी, इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

Sat, 18 Sep 2021 06:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 28 साल बाद भारत व न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके पहले केडीसिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया था।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 साल के लंबे अंतराल के बाद लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम भारत के पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के बीच नवंबर माह में खेला जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले इसी स्टेडियम में नवंबर 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। यहीं पर अफगानिस्तान के साथ वेस्टइंडीज से टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज हो चुकी है।

हालांकि, अभी तक यूपीसीए की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन एसोसिएशन के पदाधिकारी मुकाबला होना तय मान रहे हैं।

बता दें कि टी20 विश्व कप के बाद भारत व न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने सुरक्षा कारणों से अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


इसके पहले 2018 में यहां पर भारत वेस्टइंडीज के बीच एक टी20 मैच खेला गया था। 2020 में भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच  वनडे मैच खेला जाना था पर कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया। दोनों ही टीमें लखनऊ आने के बाद होटल से ही वापस लौट गईं थीं। इकाना में 2016 से ही प्रथम श्रेणी मैच खेले जा रहे हैं।

इसके अलावा, उम्मीद जताई जा रही है कि इकाना स्टेडियम में अब आईपीएल के मैच भी खेले जाएंगे। बीसीसीआई लखनऊ को बड़े क्रिकेट सेंटर के रूप में देख रहा है। इकाना स्टेडियम में करीब 50 से 60 हजार दर्शकों की क्षमता है। 70 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में नौ पिच हैं। यहां पर एक हजार कारें व करीब पांच हजार टू व्हीलर्स पार्क की जा सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें