फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में तैनात जवान पर सिपाही ने जड़ा थप्पड़, जमकर हंगामा

Thu, 28 Feb 2019 01:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
सैनिक को थप्पड़ मारने पर पयागपुर थाने का घेराव करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच में एक युवक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसकी जानकारी पर युवक का मित्र थल सेना का जवान थाने मिलने पहुंच गया। वह मित्र से बात करने लगा। इस पर सिपाही ने अपशब्द कहते हुए जवान पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ता देख मौके पर दो थानों की पुलिस तैनात की गई। एसपी के निर्देश पर सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना से गांव में रोष है।

पयागपुर थाना अंतर्गत गांव निवासी सुनील वर्मा के विरुद्ध पुराने मामले को लेकर पुलिस ने वारंट जारी किया है। एसओ बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वारंट के तहत सुनील को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। इसकी जानकारी पर कश्मीर के पुलवामा पाटन में तैनात जवान इंद्रजीत यादव मित्र से मिलने थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने हवालात में बंद मित्र से गिरफ्तारी के संबंध में बातचीत शुरू कर दी। यह देख थाने के मुंशी संजय यादव ने जवान को रोका। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इंद्रजीत का कहना है कि मुंशी ने अपशब्दों का प्रयोग कर पीटना शुरू कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सिपाही लाइन हाजिर

थाने का घेराव करते लोग - फोटो : amar ujala
इसकी सूचना पयागपुर गांव के लोगों को मिली तो सैकड़ों ग्रामीण सैनिक के अपमान से क्षुब्ध होकर थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थाने का घेराव व स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

सीओ नरेश सिंह के निर्देश पर विशेश्वरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सैनिक के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन थाने का घेराव कर रहे ग्रामीण कार्रवाई के लिए अड़े रहे।

इस पर सीओ ने एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मामले की जानकारी दी। एसपी ने तत्काल सिपाही संजय यादव को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर लोगों में आक्रोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें