फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से परिजनों संग दर-दर भटक रही दुष्कर्म पीड़िता, पिता ने दी चेतावनी- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगा आत्मदाह

Thu, 17 Sep 2020 03:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में नामजद आरोपियों पर आठ महीने में कोई कार्रवाई न होने से पीड़िता के हताश पिता ने विधानसभा के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसलिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपियों के डर से परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है और लखनऊ में मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली 14 वर्षीय लड़की का पांच लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर पिता की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मामले में अदालत के दखल के बावजूद अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी लड़की को इंसाफ नहीं मिला तो वह विधानसभा के सामने खुद को और अपनी लड़की को आग के हवाले कर देगा।

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों की धमकी के कारण हम लोग गांव छोड़कर लखनऊ में रह रहे हैं। पांचों आरोपी पैसे के बल पर उसे परेशान कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वह शासन-प्रशासन से पूरी तरह निराश हो चुके हैं और अगर इंसाफ न मिला तो विधानसभा के सामने आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें