फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल, सहम गए बच्चे

Sat, 04 Nov 2023 11:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के सफरदरगंज चौराहे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना से बच्चे सहम गए।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफदरगंज चौराहे के पास शनिवार सुबह एक स्कूल बस और कार में हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। बस में चार-पांच बच्चे ही सवार थे। जो टक्कर लगते ही चीख पड़े।
विज्ञापन


शहर के पायनियर मोंटेसरी की स्कूल बस बाराबंकी की ओर से सफदरगंज चौराहे पर पहुंची थी और तेज गति में ही बदोसराय जाने वाली सड़क पर मुड़ी ही थी कि इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बस में जा टकराई। बस में करीब चार-पांच बच्चे सवार थे। टक्कर लगते ही वह चीख पड़े। 

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगी जातीय जनगणना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां का इंटरव्यू: बोलीं- कभी दो कंटाप लगाए होते तो ऐसी न होती बेटी
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को मार्ग से हटाया। कार में सवार देवरिया के तीन युवक कुनाल, अंकुश व अभिषेक घायल हुए हैं। युवकों ने बताया कि देवरिया में उनके पिता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें देखने के लिए दिल्ली से जा रहे थे। वहीं स्कूल बस का परिचालक राजेश कुमार भी घायल हो गया है।

एसएचओ बृजेश कुमार ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बच्चे सुरक्षित हैं। चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें