फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: मार्ग दुर्घटना में हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के बड़े बाबू का निधन, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 04 Nov 2023 11:27 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के एक इंटर कॉलेज के बड़े बाबू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह शुक्रवार रात अपनी बाइक से घर जा रहे थे तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतक दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर रात नेशनल हाईवे पर कोनारी डाक बंगले के निकट एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार सिंह (50) निवासी सुर कुटी थाना कैसरगंज जो हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में बड़े बाबू हैं। शुक्रवार की रात अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि नेशनल हाईवे पर कोनारी डाक बंगले के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एम्बुलेंस से सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया। सीएचसी में देखने वालों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने रात में ही शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें