फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में बनेगा रेत मूर्तिकला संग्रहालय, भगवान श्रीराम के चरित्र को किया जाएगा प्रदर्शित

Tue, 10 Oct 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

अयोध्या में बनने वाले रेत मृर्तिकला संग्रहालय में  रेत से कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो भगवान राम के चरित्र और राम चरितमानस के कथानक पर आधारित होंगी। इसका निर्माण राम की पैड़ी के नजदीक किया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को हजारों करोड़ की योजनाओं से सजाया और संवारा जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। इसके अलावा, नगर में कई ऐसे निर्माण होंगे जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

विज्ञापन


अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि नगर में रेत मूर्तिकला संग्रहालय का भी निर्माण किया जाएगा। जो कि राम की पैड़ी के पास स्थित होगा।

ये भी पढ़ें - यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप

ये भी पढ़ें - यूपी की हारी 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्म स्टार, दिग्गज भी दिख सकते हैं मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि में बनने जा रहे रेत मूर्तिकला संग्रहालय पर बताया, 'जिस तरह से मोम संग्राहलय में मोम से मूर्तियां बनाई जाती हैं, उसी तरह से राम जन्मभूमि में रेत मूर्तिकला संग्रहालय बनाया जाएगा। रेत मूर्तिकला संग्रहालय में रेत से कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो भगवान राम के चरित्र और राम चरितमानस के कथानक पर आधारित होंगी।'



अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है जो कि जनवरी में प्रस्तावित है। आयोजन में पांच लाख से अधिक भक्तों के शिरकत करने का अनुमान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें