फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों को 90 साल की लीज पर मिलेगी जमीन, कामर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने पर सरकार का फोकस

Tue, 10 Oct 2023 03:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

योगी सरकार का ग्रेनो में कामर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने पर फोकस है। इसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। 112 से 140 वर्गमीटर प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारिक व औद्योगिक प्रमुख केंद्रों में शुमार ग्रेटर नोएडा में कॉमर्शियल गतिविधियों के संचालन व कॉमर्शियल फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने ग्रेटर नोएडा में कॉमर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने के लिए 112 से 140 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए ई ऑक्शन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस स्कीम के लिए पात्र आवेदनकर्ता 16 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। दो नवंबर को सफल आवेदनकर्ताओं की सूची बनेगी, जो सात नवंबर को होने वाली ई-ऑक्शन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इसमें वही हिस्सा ले सकते हैं, जिनकी न्यूनतम नेटवर्थ तीन से पांच करोड़ रुपये होगी।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी की हारी 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्म स्टार, दिग्गज भी दिख सकते हैं मैदान में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कैबिनेट बैठक आज : माता-पिता का ख्याल न रखने पर संपत्ति से होंगे बेदखल, नियमावली में संशोधन पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन


यीडा की परियोजना में भूखंड प्राप्त करने वाले आवेदनकर्ताओं को 90 वर्ष की लीज डीड पर भूमि आवंटित की जाएगी, जिस पर वह भूतल समेत कुल पांच मंजिला और 100 प्रतिशत लैंड कवरेज वाले कॉमर्शियल स्ट्रक्चर बना सकते हैं। इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ताओं को 25 से 30 हजार रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी बतौर प्रोसेसिंग फीस भुगतान करना होगा।

इसके अतिरिक्त अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट के तौर पर 112 वर्गमीटर के भूखंड के लिए 29 लाख, 124 वर्ग मीटर भूखंड के लिए 32 लाख और 140 वर्ग मीटर भूखंड के लिए 36 लाख रुपये जमा करने होंगे। जेवर एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे व बुद्ध सर्किट से निकटता के कारण इस योजना से प्राप्त होने वाले भूखंड कॉमर्शियल फुटप्रिंट विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें