अयोध्या के रामजन्मभूमि थाने में एक बंदर थाना इंचार्ज की कुर्सी पर आकर बैठ गया। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे तनकर पूरे अनुशासन के साथ सलामी दी। ये तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगरी में एक ऐसा दृश्य नजर आया जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर राम जन्म भूमि थाने की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें राम जन्मभूमि थाना इंचार्ज की कुर्सी पर अचानक बंदर आकर बैठ गया है।
विज्ञापन
इस पर एसओ रामजन्म भूमि देवेंद्र पांडे बंदर को सलामी देते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उन्होंने कहा कि बंदर हनुमान जी का प्रतिरूप है इसीलिए उनको सलामी दी है।
इस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि पुलिसकर्मी ने अपने सीनियर की कुर्सी का सम्मान किया तो कुछ ने कहा कि पुलिसकर्मी ने हनुमान जी को सलामी दी।