फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरी पत्नी व परिचित महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर पेट्रोल पंप कर्मी ने दी जान

Mon, 17 Nov 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सत्यवान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा की मायापुरी कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप कर्मी सत्यवान (27) की खुदकुशी के मामले में उनकी दूसरी पत्नी खुशबू व परिचित महिला कुसुम तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। सत्यवान का शव 24 अक्तूबर को घर में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के नन्हेपुरवा ईंटगांव निवासी गीता देवी के मुताबिक उनका बेटा सत्यवान मायापुरी कॉलोनी में दूसरी पत्नी खुशबू के साथ रहता था। वह जानकीपुरम 60 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अंकित तिवारी के साथ काम करता था।

23 अक्तूबर की रात 10 बजे अंकित तिवारी सत्यवान को उसके कमरे तक छोड़ने आया था। इसके कुछ देर बाद 10:18 बजे अंकित की पत्नी कुसुम तिवारी से सत्यवान की फोन पर बातचीत हुई। इस पर खुशबू और सत्यवान के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सत्यवान कमरे में सोने चला गया। 24 अक्तूबर की सुबह सत्यवान का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


गीता देवी का आरोप है कि खुशबू और कुसुम तिवारी उनके बेटे को लगातार प्रताड़ित कर रही थीं, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कॉल डिटेल खंगाली

जा रही है। सत्यवान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से एक बेटा भी है जो अपनी दादी के साथ रहता है। उन्होंने खुशबू से कुछ महीने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें