वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-8 शहीद पथ पर फंसी कार।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी व्यापारी प्रशांत सिंह रविवार को पत्नी के साथ होंडा सिटी कार से कानपुर में आयोजित शादी समारोह के लिए निकले थे। शाम लगभग चार बजे वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-8 शहीद पथ पर अचानक कार का पहिया जाम हो गया। इसके चलते कार अनियंत्रित होते हुए बाईं ओर जाकर एक तरफ सड़क की ढाल पर लटक गई। इसमें दंपती बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार प्रशांत पत्नी के साथ कानपुर जा रहे थे तभी चक्का जाम होने के चलते कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-8 शहीद पथ पर फंसी कार।