फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद शर्मनाक: विक्षिप्त युवती के साथ फिर दरिंदगी, दोबारा बनी मां

Wed, 05 Apr 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार एक दलित युवती के साथ एक बार फिर दरिंदगी की गई। इससे निशक्त युवती दूसरी बार मां बन गई। एक साल पहले भी उसे हवस का शिकार बनाया गया था और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पीड़िता ने गड़रहन खेड़ा मजरे ऐंधी गांव में एक बेटी को जन्म दिया। ग्रामीण महिलाओं ने उसे खून से लथपथ नवजात शिशु के साथ देखा तो उनके होश उड़ गए।

एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि मामला गंभीर है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खीरों थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दलित युवती मानसिक रूप से बीमार और बाएं हाथ से निशक्त है। लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी मां की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी उन्नाव जिले में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक पीड़िता का पिता नशे में धुत इधर-उधर घूमता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से इधर-उधर भटक रही थी

demo pic
मानसिक रूप से बीमार होने के कारण पीड़िता कई वर्षों से इधर-उधर भटक रही थी। इसी दौरान दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला, जिससे वह गर्भवती हो गई।

सोमवार रात लगभग आठ बजे भटकती हुई युवती गड़रहन खेड़ा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने उसे सहारा दिया और खाना खिलाया।  मंगलवार सुबह लगभग चार बजे उसने इसी गांव में सड़क पर एक बेटी को जन्म दिया।

सुबह खेत के लिए निकली गांव की एक दलित विधवा महिला अमाला ने उसकी नवजात बेटी और पीड़िता की मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। ग्रामीणों की मदद से महिला ने पीड़िता और नवजात बेटी को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
होश में आने के बाद पीड़िता ने बताया की कई बार दरिंदों ने उसे हवस का शिकार बनाया। उसने एक वर्ष पूर्व भी सीएचसी खीरों में एक बेटे को जन्म दिया था। किसी अज्ञात निसंतान दंपति ने उस नवजात बेटे को गोद ले लिया था और उसकी परवरिश हो रही है, लेकिन दरिंदों ने फिर से उसे बिन ब्याही मां बना डाला।

एसपी बोले, होगी कार्रवाई, महिला को मिलेगी सुरक्षा
मामले पर एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि निशक्त दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी हुई है। मामला गंभीर है। इस मामले में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही आरोपियों को चिह्नित कराया जाएगा। उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें