फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल छात्र व विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 29 Nov 2023 02:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में एक मेडिकल छात्र व एक विवाहिता ने अलग-अलग घरों के कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक मेडिकल छात्र व विवाहिता ने अपने अलग-अलग घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब परिजनों को सुबह हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से दोनों परिवारों के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।

विज्ञापन


कौड़हा गांव निवासी मोहित (22) पुत्र केशवराम व सुमन (23) पत्नी राकेश का घर तकरीबन 30 मीटर के आसपास हैं। दोनों लोग अपने-अपने घरों में खाना खा पीकर कमरे में सोने के लिए चले गए थे। बुधवार सुबह जब दोनों लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अलग-अलग घरों के कमरे में छत के कुंडे से शव लटक रहे थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय मय फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहित वर्मा तेजवापुर ब्लॉक के मरौचा-बौंडी स्थित मार्ग स्थित एक कालेज में बी फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें