फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, नई योजनाओं के लिए दिए साढ़े सात हजार करोड़

Wed, 29 Nov 2023 01:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Assembly Winter Session : योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में  28 हजार सात सौ साठ करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। जिसमें लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव नई योजनाओं के लिए किया गया।
विज्ञापन
यूूपी विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023- 24 का अनुपूरक बजट पेश किया। 28,760.67 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें 1946.39 करोड़ रुपये राजस्व खर्च के लिए और 9714 करोड़ रुपये पूंजी खर्च के लिए रखे गए हैं। नई योजनाओं के लिए 7421.21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


अनुपूरक बजट को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा...विभिन्न कार्य योजनाओं को हम पूरा करेंगे...।

अनुपूरक बजट में की गई घोषणाएं: 
- योगी सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है।
- पीएम मित्र योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र एवं परिधान पार्क की स्थापना के लिए 510 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें