फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुलिस अफसर की बेटी की स्कूटी बाइक से टकराई, युवक को जमकर पीटा, तानी पिस्टल

Sun, 24 Sep 2023 11:00 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक अफसर की बेटी की स्कूटी बाइक से टकरा गई। इस पर जमकर हंगामा हुआ। मामले में छात्रा ने युवक पर स्कूटी की चाबी निकालकर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि उससे मारपीट की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीनिक्स मॉल के सामने शनिवार सुबह एक बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक बुद्देश्वर निवासी अंकित व स्कूटी सवार छात्रा के बीच कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन


बाइक में हुए नुकसान की आधी भरपाई की बात पर छात्रा स्कूटी छोड़कर चली गई। कुछ देर बाद वह कार से अपने पुलिस अफसर पिता के साथ वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को जमकर पीटा। ये देख वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सिखों के साथ मुस्लिम व ईसाई समाज से भी संपर्क बढ़ाएगा संघ, दलित बस्तियों पर होगा फोकस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नारी शक्ति वंदन अधिनियम : भाजपा ने बनाया चुनावी प्लान, 7.5 करोड़ महिला वोटरों को पाले में लाने की कोशिश
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पुलिस वालों ने युवक की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। सूचना पर चौकी की पुलिस पहुंची। युवक ने तहरीर दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं, छात्रा का कहना था कि अंकित ने स्कूटी की चाबी निकालकर अभद्रता की थी।

हालांकि, देर शाम इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। घटना के कई वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, छात्रा के पिता पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें