फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Thu, 27 Jul 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर के फन मॉल में बुधवार सुबह पानी से बचाव के लिए डेस्क फोल्डिंग लगाते समय तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर सुरेश ठाकुर (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


एसओ गोमतीनगर ने बताया कि सुरेश सहित कई मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण के ही काम लिया जा रहा था। ऊंचाई पर काम होने के बावजूद किसी भी मजदूर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि मूलरूप से मिर्जापुर के लालगंज स्थित कोलकम निवासी सुरेश बड़ी जुगौली में बाल गोविंद यादव के यहां किराएदार था। कृष्णगोपाल का बिल्डिंगों में डेस्क फोल्डिंग लगाने का काम है। सुरेश कृष्णगोपाल के साथ काम करता था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह फन मॉल की तीसरी मंजिल पर फोल्डिंग लगा रहा था। करीब नौ बजे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें