सीएम योगी आदित्यनाथ व नीतीश कुमार
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जदयू नेता नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर उनकी तारीफ की और उनके फैसले के प्रति सम्मान प्रकट किया।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट किया। जिसमें कहा गया है कि देश व बिहार के बेहतर भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक होना आज समय की मांग है।
वहीं, दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार की लड़ाई में जुड़ने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश आपके साथ है।
बता दें कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद सरकार बनाने के लिए भाजपा ने जदयू को समर्थन दे दिया है। अब नीतीश ब्रहस्पतिवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।