फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, पांच लाख आबादी को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।
विज्ञापन
लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बने फुट ओवर ब्रिज की जगह अब 108 करोड़ रुपये की लागत से 960 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा को इसकी जिम्मेदारी मिली है। सोमवार से फुट ओवर ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर के बनने से विकासनगर, खुर्रमनगर, गुडंबा, जानकीपुरम व जानकीपुरम विस्तार व आसपास के क्षेत्रों की करीब पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा। यहां लगने वाला जाम भी खत्म होगा और सीतापुर जाने वाले लोगों का समय बचेगा।
विज्ञापन


एनएच शाखा के अनुसार, कार्यदायी संस्था को मई में काम शुरू करना था। फिलहाल बिजली विभाग, जलकल की लाइनों को शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। फ्लाईओवर बनवाने के लिए विधायक डाॅ. नीरज बोरा कई वर्षो से प्रयासरत थे। रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने खुर्रमनगर फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखा था।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

फुट ओवर ब्रिज को तोड़ते श्रमिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें