लखनऊ। केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के एक वरिष्ठ प्रोफेसर निजी प्रैक्टिस के आरोपों में घिर गए हैं। शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई है। प्रोफेसर को 30 जून को दोपहर तीन बजे समिति के समक्ष पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आईआईएम रोड निवासी फतेह बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला राजभवन तक भी पहुंच, जहां स्पेशल ड्यूटी पंकज एल. जानी ने जांच के आदेश दिए। उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल के पत्र और राजभवन के निर्देशों के बाद केजीएमयू प्रशासन सक्रिय हुआ और प्रोफेसर को नोटिस जारी किया। जांच समिति भी बनाई। जांच समिति में प्रतिकुलपति, डीन एकेडमिक्स, डीन पैरामेडिकल, चीफ प्रॉक्टर और फैकल्टी इंचार्ज लीगल सेल शामिल हैं।