फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक गांव के चार नाबालिग लड़कों ने शुक्रवार रात पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार किया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने आननफानन में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों से गहन पूछताछ की।
आरोपी बच्चों में एक की उम्र 13 वर्ष, दूसरे की 10 वर्ष और तीसरे व चौथे की नौ वर्ष है। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को लड़की की शादी थी। बारात के आगमन को लेकर घर व जनवासे पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रुप दिया जा रहा था। वैवाहिक कार्यक्रम में ही गांव निवासी एक शख्स का जेनरेटर बुक किया गया था।
उसकी पांच वर्षीय पुत्री जेनरेटर की देखभाल के साथ गांव के ही रहने वाले लड़कों के साथ खेल रही थी। गांव के बाहर जनवासे में खेल रही बच्ची को गांव के ही चार लड़कों ने घर चलने को कहा तो वह उनके साथ चल दी।