फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर पर फायरिंग करवाने वाला मास्टर माइंड योगी गिरफ्तार 

Sun, 14 May 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
revolver - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे में नगीना गार्डन के पास इंजीनियर सुनील गढ़ पर फायरिंग करवाने में शामिल मास्टर माइंड योगेन्द्र उर्फ योगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेन्द्र उर्फ योगी है। करीब 37 वर्षीय योगेंद्र ब्लाक 19, कोसमोस ग्रीन भिवाड़ी थाना भिवाड़ी, अलवर का रहने वाला है। आरोपी योगेन्द्र उर्फ योगी ने करीब चार—पांच साल पहले रामपुरा भिवाडी स्थित वीनस फर्मा सूटिकल्स आयुर्वेदिक दवा फैक्टी, में लगाई थी। तब आरोपी योगेन्द्र और हत्या के शिकार इंजीनियर सुनील गढ़ के बीच दोस्ती हो गयी। इसके बाद दोनों ने पार्टनरशिप में करीब 3-4 साल पहले भिवाड़ी ओधौगिक क्षेत्र में हिन्दुस्तान मेडिक्योर प्रा0 लि0 के नाम से दवा बनाने का प्रोजेक्ट लगाया। 

इस प्रोजेक्ट में करीब 16 लाख रुपए का नुकसान हो गया। जिससे इंजीनियर सुनील गढ़ व आरोपी योगेन्द्र के बीच मन मुटाव हो गया। आरोपी योगन्द्र को कम्पनी के डायरेक्टर पद से हटा दिया और हिसाब नहीं किया। इस पर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई और वर्ष 2014 व 2015 में मुकदमेबाजी हो गई। आरोपी योगेन्द्र के ससुराल पक्ष के मकान को भी बैंक लोन के चलते बैंक ने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


इस पर आरोपी योगेन्द्र ने सुपारी किलर मुरारी गुर्जर निवासी गांव सेदपुर भिवाड़ी को पचास हजार रुपए कि पार्टनर इंजीनियर सुनील गढ़ व उसकी पत्नि डा0 विपला को धमका कर हिसाब करवाने और हिसाब नहीं करने पर गोली मारकर हत्या करने की सुपारी दी। 

 
विज्ञापन

कार चालक सुनील गढ़ पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।

Demo Pic - फोटो : google
इस 5 मई को रात करीब पौने 10 बजे इंजीनियर सुनील गढ़ व उसकी पत्नि डा0 विपला होण्डा सिटी कार से आंगन प्लाजा भिवाड़ी से आशियाना विलेज भिवाड़ी जा रहे थे, तभी रास्ते में बाईक सवार दो युवकों ने कार को रुकवाने का प्रयास किया। कार के नहीं रुकने पर ड्राईवर साइड की खिड़की के बराबर आकर कार चालक सुनील गढ़ पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।

इससे कार का शीशा टूट कर सुनील गढ़ के दांये हाथ की बाजू में लगी। तब अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी राजेन्द्र प्रसाद खोथ व वृताधिकारी भिवाड़ी सिद्धांत शर्मा के निर्देशन में भिवाड़ी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी योगेंद्र उर्फ योगी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें