फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 30 घर जलकर राख, 25 मवेशी भी जिंदा जले

Wed, 24 Mar 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
इलाके में लगी भीषण आग का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच जिले के तपे सिपाह गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अग्निकांड में 30 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए जबकि 25 मवेशियों की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


अग्निकांड की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी समेत अन्य राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने की सूचना के 2 घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचा। जिससे आग बुझाने में कम से कम 5 घंटे लग गए। पीड़ित परिजन खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तपे सिपाह में डाक बंगला के पीछे बाढ़ व कटान पीड़ित रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जीरा पत्नी सुरेश कुमार के घर बुधवार सुबह 4:00 बजे के आसपास बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने पड़ोस के अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर जरवल रोड थाने की पुलिस, उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल, लेखपाल और कानूनगो टीम के साथ गांव पहुंचे हैं।

विज्ञापन

तत्कालीन सहायता के रूप में उपलब्ध करवाया गया खाद्यान्न

राजस्व कर्मी अग्निकांड पीड़ितों की रिपोर्ट बना रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अग्निकांड में 30 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल का कहना है कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। तत्कालीन सहायता के रूप में त्रिपाल और कोटेदार द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। वहीं, आग लगने से 30 परिवारों के डेढ़ सौ से अधिक लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें