फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नशे में युवक का समिट बिल्डिंग में जमकर हंगामा, टैरेस पर चढ़ा और वहीं सो गया, मुश्किल से नीचे उतरा

Sun, 26 Nov 2023 09:59 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

समिट बिल्डिंग में क्लब में आए एक युवक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया और फिर बिल्डिंग की टैरेस पर चढ़ गया और वहीं सो गया।
विज्ञापन
टैरेस पर ही सो गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में शनिवार देर रात एक क्लब में दोस्तों के साथ गए युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में वह क्लब के शेड पर जाकर सो गया। उसे बचाने के लिए पुलिस ने करीब पौन घंटे तक मशक्कत की। फिर रस्सी के सहारे पुलिसकर्मियों ने उसे उतारा। पुलिस ने रविवार को युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया, अब छोटा केबिन मिलेगा

ये भी पढ़ें - जल्द बाजार में उपलब्ध होगी डेंगू की वैक्सीन, तीसरे चरण में 10 हजार से अधिक लोगों पर परीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकीपुरम निवासी सुशांत शनिवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ समिट बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने एक बार क्लब में गया था। शराब के नशे में किसी बात पर उसकी दोस्तों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह क्लब की बालकनी से फाइबर शेड पर चला गया। युवक को छत पर देख वहां भीड़ जमा हो गई। वह नशे में शेड पर चलने लगा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे पकड़ने गया तो वह इधर-उधर भागने लगा। 

इस पर पुलिसकर्मी रुक गया, फिर कुछ देर बाद वह शेड पर लेट गया और सो गया। तब दो पुलिसकर्मी रस्सी लेकर किसी तरह शेड पर पहुंचे। जहां उसे काफी समझाया गया और उसे रस्सी के सहारे उतारा गया। युवक के खिलाफ विभूतिखंड पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। युवक मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर वालों को रात ही में सूचना दे दी गई थी। दोस्त उसके मौके से भाग निकले थे। एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि उसके खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई करते हुए एसीपी की कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें