फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को अब कक्ष की जगह केबिन, सपा को बड़ा कार्यालय मिला

Sun, 26 Nov 2023 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा और विधान परिषद में उनकी सदस्य संख्या को देखते हुए विधानसभा में बड़ा कक्ष आवंटित करने की मांग की गई थी। सपा की मांग पर विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस के कार्यालय को सपा कार्यालय से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में अब बसपा और कांग्रेस को अब उनकी सदस्य संख्या के लिहाज से कार्यालय कक्ष की जगह केबिन मिलेगा। समाजवादी पार्टी को उनकी सदस्य संख्या के हिसाब से बड़ा कक्ष देने के लिए कांग्रेस के विधानमंडल दल को सपा विधानमंडल दल के कार्यालय में मिला दिया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा और विधान परिषद में उनकी सदस्य संख्या को देखते हुए विधानसभा में बड़ा कक्ष आवंटित करने की मांग की गई थी। सपा की मांग पर विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस के कार्यालय को सपा कार्यालय से जोड़ दिया है। बसपा का दफ्तर भी वापस लिया गया है। विधानसभा सत्र नजदीक होने के चलते सपा कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है। वहीं कांग्रेस और बसपा को फिलहाल एक-एक केबिन आवंटित किया गया है। विधानसभा के अधिकारी ने बताया कि बसपा के मात्र एक और कांग्रेस के दो विधायक हैं इसलिए केबिन दिया गया है।

कांग्रेस और बसपा करेंगे कक्ष की मांग
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि कमरा छोटा करने के संबंध में जानकारी नहीं है। सर्वदलीय बैठक में तय हुआ था कि कमरे में कुछ काम होना है। कल विधान मंडल भवन में जाएंगे। फिर देखेंगे कि जरूरत के मुताबिक जगह है या नहीं। यदि जगह कम होगी तो विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर कार्यालय आवंटित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा अभी एक छोटा केबिन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
बसपा और कांग्रेस से फिलहाल उनके कक्ष लिए गए हैं। दोनों पार्टियों के लिए नया कक्ष आवंटित किया जाएगा। - प्रदीप दुबे, प्रमुख सचिव विधानसभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें