पीजीआई क्षेत्र में सोमवार शाम दरिंदा अजय सिंह (60) टॉफी का लालच देकर नौ वर्ष की मासूम बच्ची को अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में ले गया और रेप की कोशिश की। मासूम के रोने-बिलखने पर अपार्टमेंट के सातवें तल पर रहने वाली महिला की नजर दरिंदे पर पड़ी।
उक्त महिला ने फोन कर इसकी जानकारी गार्डों को दी। इसके बाद गार्डों ने आरोपी को दबोच लिया। महिलाओं ने दरिंदे की चप्पलों से रोड पर जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार करके बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली नौ साल की बच्ची सोमवार शाम मुहल्ले में खेलने को निकली थी। तभी सेक्टर पांच वृंदावन कॉलोनी का रहने वाला बुजुर्ग अजय सिंह बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसे गोद में उठा लिया और एक अपार्टमेंट के पास झाड़ियों में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा।
यही नहीं, बच्ची ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ जड़ दिए। मासूम के रोने-बिलखने पर अपार्टमेंट के सातवें तल पर रहने वाली महिला की नजर बुजुर्ग की करतूत पर पड़ी। महिला ने गार्डों को फोन मिलाकर जानकारी दी।