फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 तक यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलेगी सरकार, यहां खुलेंगे 47 कॉलेज

Mon, 21 Jan 2019 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को सस्ती और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शैक्षिक सत्र 2019-20 में 47 नए राजकीय डिग्री कॉलेज खोलेगी। इसके साथ ही वर्ष 2022 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


इन डिग्री कॉलेजों के लिए सरकार जल्द ही सहायक प्रोफेसर और गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। प्रदेश में अभी 15 राजकीय विश्वविद्यालय संचालित हैं, जिनसे 164 राजकीय और 331 सहायता प्राप्त महाविद्यालय संबद्ध हैं। मार्च 2017 तक प्रदेश में 144 राजकीय डिग्री कॉलेज थे।

योगी सरकार ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के तहत गत वर्ष 26 नए डिग्री कॉलेज खोले हैं, जिनमें से 20 शुरू हो चुके हैं। इसी प्रकार सरकार ने गत वर्ष 35 नए राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इनमें से अधिकांश के भवन बन रहे है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग का प्रयास है कि आगामी शैक्षिक सत्र से इनमें पठन-पाठन शुरू हो जाए। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक प्रीति गौतम ने बताया कि 15 कॉलेज भवनों के लिए भूमि का चयन हो गया है। शेष जगहों के लिए जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगे गए हैं। 

विज्ञापन

यहां खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

कौशांबी में सिराघू, प्रयागराज में मेजा, कानपुर नगर में घाटमपुर, अमेठी में मुसाफिरखाना, फैजाबाद में बीकापुर, उन्नाव में पुरवा, मिर्जापुर में मसवां, वाराणसी में सेवापुरी, गाजीपुर में जमानियां, बलिया में बैरिया, मऊ में मधुवन, कुशीनगर में रामकोला, बस्ती में महादेवा, सिद्धार्थनगर में इटवा, ललितपुर में राठ, ललितपुर, झांसी में मउरानीपुर, झांसी और बबीना, जालौन में कालपी और माधोगढ़, फिरोजाबाद में टुंडला, आगरा में बाह, खैरागढ़ और आगरा कैंट, मथुरा में गोवर्धन और मथुरा, बिजनौर, शाहजहांपुर में पुवायां, पीलीभीत में पुरनपुर, बदायूं में दातागंज, संभल में चंदौसी, रामपुर में मिलक, मुरादाबाद में कोट, मेरठ में हस्तिनापुर, गौतमबुद्ध नगर में जेवर, गाजियाबाद में मोदीनगर, बागपत, हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर, शामली में थाना भवन, सहारनपुर में नकुड़, सहारनपुर में रामपुर मनिहारन सहित चार अन्य स्थानों पर भी डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। 

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य है, ताकि गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों के बच्चों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें