फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी के निर्देश, रविवार को भी खुले रहेंगे गेहूं क्रय केंद्र; पंजीकरण से लेकर जानें हर अपडेट

Sun, 27 Apr 2025 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए 42 दिन में 4.20 लाख किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। 1.17 लाख से अधिक किसानों से करीब 6.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। प्रदेश में 5849 क्रय केंद्रों पर खरीद चल रही है। गर्मी के मद्देनजर किसानों के लिए केंद्रों पर समुचित व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए 42 दिन में 4,20, 837 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हुई थी और 15 जून तक चलेगी। रविवार को अवकाश के दिन भी खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर गेहूं बिक्री के लिए किसानों से संपर्क किया। क्रय केंद्रों पर किसानों को असुविधा न हो इसके लिए शुद्ध पेयजल, छाजन समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। 

विज्ञापन


अभी तक जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वह वेबसाइट (fcs.up.gov.in) या UP KISAN MITRA एप पर पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा 18001800150 पर फोन करके किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। क्रय केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक खुले रखने के निर्देश हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

एक नजर में आवश्यक बातें-

  • गेहूं खरीद- 17 मार्च से शुरू, 15 जून तक होगी 
  • गेहूं खरीद के लिए पंजीकृत किसान- 4,20,837
  • गेहूं क्रय करने वाले किसानों की संख्या- 1,17,213
  • किसानों से हुई सरकारी खरीद- 6.45355 लाख मीट्रिक टन 
  • गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या- 5849 
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2425 रुपये प्रति कुंतल
  • उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जा रहे-अतिरिक्त 20 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें