फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पिता-पुत्र पर दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का आरोप... केस दर्ज, पीड़िता के पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 27 Apr 2025 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में युवक ने पिता-पुत्र पर दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने बगहा मठिया निवासी विशाल और उसके पिता जितेंद्र गोंड पर दुष्कर्म पीड़िता अपनी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण करके उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। बीबीडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के तिवारीगंज की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी लखनऊ में रिश्तेदार के घर रहकर एसएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि बीते 23 अप्रैल को दोपहर 1.00 बजे विशाल और उसके पिता ने बेटी का तिवारीगंज से अपहरण कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, 23 जिलों में वज्रपात... तो 12 में गिरेंगे ओले; यहां पर बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आगे बताया कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी, तब आरोपी विशाल ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। ब्लैकमेल करके आरोपी ने बेटी से कई बार दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी होने पर पिता ने विशाल के खिलाफ देवरिया में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विशाल के पिता ने बेटी का अपहरण करने की धमकी दी थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी सुलह का दबाव बना रहा था। छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक युवती व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें