फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था: यूपी में 30 नए थाने खोलने की हो रही कवायद, चुनाव से पहले मिल सकती है मंजूरी

Wed, 27 Oct 2021 01:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

योगी सरकार प्रदेश में 30 नए थाने खोलने को मंजूरी दे सकती है। इस दिशा में कोशिशें हो रही हैं। गृह विभाग के अफसरों के अनुसार, पिछले साढ़े चार साल में 71 नए थाने खोले गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 25 से 30 नए थाने खोलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जिलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। कई जिलों ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया तो कई जिलों में थानों के लिए जमीन या भवन की तलाश की जा रही है। कोशिश है कि विधानसभा चुनाव से पहले ये थाने अस्तित्व में आ जाएं।

विज्ञापन


गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योगी सरकार ने बीते साढ़े चार साल में 71 नए थाने खोले हैं। इसके अलावा 45 नई पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं। अब नए थानों की संख्या को 100 के पार करने का प्रयास किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि शासन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पांच, लखनऊ ग्रामीण व गाजियाबाद में तीन-तीन, वाराणसी कमिश्नरेट में दो और वाराणसी ग्रामीण व भदोही में एक-एक नए थाने खोलने के प्रस्ताव मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर आउटर, प्रयागराज और बुलंदशहर में भी नए थानों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, अलग-अलग जिलों में नई पुलिस चौकियां खोलने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें