पंचायतीराज विभाग के मुताबिक 2,128 कार्मिकों को आर्थिक सहायता के लिए 633.75 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। कोविड से मृतक कार्मिकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये व चुनाव के दौरान असायमयिक मृत्यु पर 15-15 लाख रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। शासन राज्य निर्वाचन आयोग को पूर्व में 606 करोड़ रुपये उपलब्ध करा चुका है।
अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बाकी पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए 27.75 करोड़ रुपये और उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने सूची के अनुसार पात्र कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह धनराशि भुगतान कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। इस संबंध में अन्य निर्देश भी दिए गए हैं।