दुबग्गा बकरा मंडी में तुर्की नस्ल का दुम्बा लाला बना सेलिब्रिटी।
ईद-उल-अजहा (बकरईद) से पहले बकरा बाजारों में रौनक चरम पर है। दुबग्गा मंडी में इस बार चर्चा का केंद्र बना हुआ है तुर्की नस्ल का 140 किलो वजनी दुम्बा ''लाला'', जिसकी कीमत दो लाख रुपये रखी गई है। भारी-भरकम शरीर और विदेशी नस्ल की वजह से ''लाला'' बाजार का सेलिब्रेटी बन चुका है।