फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 120 जेल अधिकारी और कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

Mon, 12 Aug 2019 05:23 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जेल कर्मी होेगे सम्मानित - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेल महकमे के 120 जेल अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आईजी/डीजी कारागार आनंद कुमार की ओर से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। अभी तक विभिन्न आरोपों में जेल कर्मियों और अधिकारियों को दंड ही दिया जाता रहा है। लेकिन अब अच्छा काम करने पर उन्हें पुरस्कार भी मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अभद्रता पर भड़कीं महिलाएं, दरोगा-होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मामला दर्ज

आनंद कुमार ने बताया कि जेलों में सुरक्षा और सुधारात्मक कार्य के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को महानिरीक्षक कमेंडेशन डिस्क और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त पर वितरित होने वाले इस पुरुस्कार केलिए 120 जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो अपर महानिरीक्षक कारागार वीके जैन और डा. शरद, उपमहानिरीक्षक कारागार संजीव त्रिपाठी, तीन वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रेमनाथ पांडेय, राधाकृष्ण मिश्रा और विनोद कुमार सिंह के अलावा 8 जेल अधीक्षक, 12 जेलर, 24 डिप्टी जेलर, 37 हेड जेल वार्डर, 30  जेलवार्डर और 3  चालकों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें