फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम, आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिलेगा 10 हजार आवास भत्ता, आदेश जारी

Thu, 05 Sep 2019 05:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगमों, उपक्रमों, परिषदों, आयोगों व अन्य संस्थाओं में गैर सरकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सलाहकारों को 10 हजार रुपये मासिक आवास भत्ते की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, वित्त संजीव मित्तल ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, आवास भत्ते की सुविधा तभी मिलेगी जब सरकार उन्हें कोई आवास उपलब्ध नहीं करा रही हो। भत्ते की राशि 10 हजार रुपये होगी।

दरअसल, बड़ी संख्या में विभागों, निगमों, उपक्रमों, परिषदों, आयोगों व अन्य संस्थाओं में गैर सरकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सलाहकारों की नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन


इन्हें आवास उपलब्ध नहीं हो पाए हैं और भत्ते की सुविधा भी नहीं मिल रही है। आवास भत्ते के लिए सपा शासनकाल में दिसंबर 2014 में आदेश जारी हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें