फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड में एमफोटेरिसिन इंजेक्शन के नाम पर 10 लाख ठगे, जिस दोस्त की जान बचाने को किया सौदा उसने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोविड संक्रमण से बीमार हुए दोस्त की जान बचाने के लिए युवक जालसाजों के जाल में फंस गया। आरोप है कि जालसाजों ने एमफोटेरिसिन इंजेक्शन की 75 शीशी देने के लिए गोमतीनगर के रत्नाकर शुक्ला से 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव से मिलकर शिकायत की। जिस पर दो जालसाजों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, विश्वासखंड-2 में रत्नाकर शुक्ला परिवार सहित रहते हैं। रत्नाकर के मुताबिक, विवेकखंड-2 में उनका मित्र राजेश बंसल रहता था। कोविड महामारी के दौरान वह कोविड और ब्लैक फंगस का शिकार हो गया। स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने एमफोटेरिसिन बी-50 एमजी इंजेक्शन की 75 शीशी उपलब्ध कराने की सलाह दी। इसी बीच दो युवकों से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हुई। एक हरदोई के बिलग्राम मल्लावां का अवनीश कुमार और दूसरा रायबरेली महाराजगंज के तमनपुर का आशीष कुमार था। सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान 7 जून को दोनों से रत्नाकर की बातचीत हुई। दो दिन के अंदर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही।
आरोप है कि दोनों जालसाजों ने इंजेक्शन की कीमत प्रति शीशी 15 हजार रुपये बताई। 75 डोज के लिए आरोपियों ने 10 लाख रुपये मांगे। रत्नाकर ने तत्काल 4,83,250 रुपये नकद दिए। आरोपियों ने कहा कि जब तक बाकी बची हुई रकम नहीं मिलेगी तो इंजेक्शन नहीं मिलेगा। इस पर रत्नाकर ने जालसाजों के खाते में 5,16,250 रुपये जमा कराए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने दो दिन के अंदर इंजेक्शन देने की बात कही। दो दिन बाद कुरियर नहीं मिला तो ट्रैक रिपोर्ट खंगाली तो वह फर्जी निकला। 8 जून से 27 जून तक पीड़ित लगातार आरोपितों से इंजेक्शन की डोज के लिए संपर्क करता रहा लेकिन टालमटोल करते रहे। डोज न मिलने के चलते 28 जून को राजेश बंसल की लखनऊ के एक अस्पताल में ब्लैक फंगस से मौत हो गई।
विज्ञापन

रकम वापस मांगी तो दिया चेक, बाउंस हो गया
पीड़ित ने जालसाजों से 10 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपित टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर आरोपितों ने 10 लाख के कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। तीन दिन पहले पीड़ित रत्नाकर शुक्ला ने एसीपी गोमतीनगर से मुलाकात की। आरोप लगाया कि कालाबाजारी व 10 लाख की ठगी के चलते दोस्त की मौत हुई। पीड़ित ने सारे पेपर व बाउंस चेक की कॉपी भी दिखाई। एसीपी के निर्देश पर गोमतीनगर पुलिस ने अवनीश कुमार व आशीष कुमार के खिलाफ बुधवार को धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें