फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 1.75 लाख मृतक ले रहे वृद्धावस्था पेंशन, निकाली गई राशि की रिकवरी कराने की तैयारी

Thu, 08 Jul 2021 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों के लिए सरकार 500 रुपये प्रति माह पेंशन देती है। पेंशन योजना में शामिल 1.75 लाख लाभार्थी मृत पाए गए हैं। अब मृत मिले व्यक्तियों के खातों से राशि लौटाने के लिए बैंकों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना में शामिल 1.75 लाख लाभार्थी मृत पाए गए हैं। यह खुलासा सूची में शामिल 51.21 लाख लाभार्थिर्यों में से 40 लाख के सत्यापन में हुआ है। अब मृत मिले व्यक्तियों के खातों से राशि लौटाने के लिए बैंकों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से निकाली गई राशि की रिकवरी कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों के लिए सरकार 500 रुपये प्रति माह पेंशन देती है। वर्तमान में 51.21 लाख बुजुर्गों के लिए 3600 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान है। अप्रैल-मई-जून में समाज कल्याण निदेशालय को मिली 40 लाख लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट में 1.75 लाख लाभार्थी मृत और तीन हजार अपात्र मिले हैं।

इस तरह सत्यापन में 4.37 प्रतिशत लाभार्थी मृत पाए गए है। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों के खातों में भेजी गई राशि बैंकर्स चेक के माध्यम से विभाग को वापस कर दी जाती है, जिन केसों में ऐसा नहीं होगा, वहां रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें