प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बच्चों के सवालों का जवाब देती यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर जेवर पहुंची हिमानी मीणा
- फोटो : Amar Ujala
जेवर। यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद जेवर के सिरसा मांचीपुर के किसान की बेटी क्षेत्र के अन्य बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा की सफलता में सफल होते देखना चाहती है। जिसके लिए हिमानी मीणा सोमवार दोपहर अपने 12 क्लास तक के स्कूल प्रज्ञान पब्लिक स्कूल पहुंची जहां बच्चों से मिलकर उनकों परीक्षाओं की तैयारी से लेकर सफलता तक की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने उनसे सवाल जबाव किए जिनका घंटो तक जबाव देती दिखी।
सोमवार को हिमानी मीणा जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल पहुंची जहां कक्षा 6 से लेकर 12 तक के बच्चों ने जोरदार करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। जिसके बाद उन्होने बच्चों को बताया कि वे भी इसी सामन्य से दिखने वाले स्कूल से पढाई करते हुए आज यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए विद्यार्थियों के बीच पहुंची है। उन्होन अपने संबोधन में बताया कि वे चाहती है कि क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बच्चे ऐसी परीक्षाओं में बढचढकर भाग ले जब में इस परीक्षा को पास कर सकती हूं तो आप सब क्यों नही। उन्होने बताया कि लगातार महनत से पढााई करने से सभी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ती शर्मा से बच्चों ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली हिमानी मीणा से कुछ सवाल पूछने की अनुमति के साथ लगभग 20 से अधिक बच्चों ने परीक्षा के लिए कैसे तैयारी की जाती है, किन विषयों को चुनकर परीक्षा आसानी से पास की जा सकती है इस परीक्षा में क्या चुनौतियां है, कितने घंटो की महनत जरूरी है क्या परीक्षा यूपीएससी की परीक्षा में बिना कोचिंग सफलता प्राप्त की जा सकती है। जैसे मुददों पर सवाल जबाव किए जिनका हिमानी मीणा ने अपने अंदाज में जबाव दिया और कहां कि बच्चें जो ठान ले वो राह उतनी ही आसन होती चली जाती है। कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों ने सैल्फी और ऑटोग्राफ कराए वही हिमानी के गुरूओं और स्कूल के स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर हरीश शर्मा, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, धीरज सिंह, विजय शर्मा, अशोकर शर्मा, मोहम्मद शाहिद, राजेन्द्र निगम, गजेन्द्र सिंह, आयुषी सिंघल, प्रज्ञा कटारा, मीनाक्षी रानी, प्रियंका शर्मा शिखा शर्मा मौजूद रहे।
प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हैं हिमानी मीणा
- फोटो : Amar Ujala
प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हैं हिमानी मीणा
बच्चों को संबोधित करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
बच्चों को संबोधित करते हुए
बच्चों के सवालों का जवाब देती हुई
- फोटो : Amar Ujala
बच्चों के सवालों का जवाब देती हुई
बच्चों के बीच पहुंचे उनका उत्साहवर्धन करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
बच्चों के बीच पहुंचे उनका उत्साहवर्धन करते हुए