फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 09-Nov-2025

MP News: बम फटने से नाबालिग के चेहरे पर 108 फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने ढाई घंटे के ऑपरेशन से लौटाई ज़िंदगी

कटनी में 14 वर्षीय आर्यन मिश्रा पटाखा फटने से गंभीर रूप से घायल हुआ। चेहरे की 108 हड्डियां टूट गईं। जबलपुर में डॉक्टरों ने ढाई घंटे के ऑपरेशन से उसकी जान बचाई। अब हालत स्थिर है और वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि पटाखा बच्चे तक कैसे पहुंचा। और पढ़ें

10:51 PM, 09-Nov-2025

Baba Bageshwar: दीन-दुखियों, बिछड़ों-पिछड़ों को गले लगाते चल रहे बाबा बागेश्वर, अनिरुद्धाचार्य ने लहराया भगवा

दीन-दुखियों, बिछड़ों - पिछड़ों को गले लगाते चल रहे बागेश्वर महाराज.. और पढ़ें

10:47 PM, 09-Nov-2025

Dinesh Sharma: बिहार चुनाव में हार के बाद, 14 नवंबर को कांग्रेस-राजद कार्यालयों में लग जाऐगा अलीगढ़ का ताला

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अलीगढ़ से उन्हें एक ताला मिला है। इस ताले को वह साथ ले जा रहे हैं। 14 नवंबर को कांग्रेस-राजद की बिहार में हार के बाद यह ताला उनके कार्यालयों पर लगाने के काम आएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
10:47 PM, 09-Nov-2025

Kanpur: अपराध रोकने में नाकाम चार इंस्पेक्टरों से छिनी थानेदारी,CP ने तीन घंटे की क्राइम मीटिंग में लगाई फटकार

Kanpur News: आठ थाना प्रभारियों व दो एसीपी को चेतावनी मिली। अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक समस्या निपटाने पर जोर दिया। और पढ़ें

10:46 PM, 09-Nov-2025

बाराबंकी: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत; दोनों मृतक सीतापुर जिले के

Barabanki road accident: यूपी के बाराबंकी जिले के कुर्सी इलाके में रविवार देर रात एक डंपर की चपेट में आने पर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:40 PM, 09-Nov-2025

Ujjain News: अगहन मास के पहले सोमवार पर कल बाबा महाकाल देंगे चंद्रमौलेश्वर स्वरूप मे दर्शन, भव्य सवारी निकलेगी

उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-मार्गशीर्ष माह की तीसरी सवारी 10 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे निकलेगी। पूजन के बाद रजत पालकी में भगवान नगर भ्रमण करेंगे। सवारी तय मार्गों से होकर रामघाट पहुंचेगी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा पूजन-अभिषेक करेंगे। और पढ़ें

10:30 PM, 09-Nov-2025

Rewa News: रीवा से दिल्ली के लिए तीन दिन मिलेगी फ्लाइट, 10 नवंबर से होगी शुरुआत

मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब रीवा से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर की यह फ्लाइट 10 नवम्बर से प्रारंभ होगी, जिससे विन्ध्यवासियों के लंबे इंतजार का अंत होगा। और पढ़ें

10:22 PM, 09-Nov-2025

Hathras: पुलिस मुठभेड़ में आमने-सामने की फायरिंग, तीन शातिर पशु चोर गिरफ्तार, दो के लगी गोली

सिकंदराराऊ पुलिस व स्वाट टीम ने सूचना पर कॉबिंग शुरू की तो पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक कई फायर होने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। 
  और पढ़ें

10:00 PM, 09-Nov-2025

MP News: सीहोर के कपिल परमार ने फिर रचा इतिहास, कजाकिस्तान पैरा एशियन जूडो चैम्पियनशिप में जीते दो पदक

सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने कजाकिस्तान में आयोजित पैरा एशियन जूडो चैम्पियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीते। दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने जापान, इराक और कोरिया के खिलाड़ियों को हराया। कपिल ने 2024 पैरालिंपिक में भी कांस्य जीता था और अब 2026 एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।  और पढ़ें

09:53 PM, 09-Nov-2025

ममलेश्वर लोक का विरोध तेज: जनप्रतिनिधियों और संत समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम से मिलेंगे विधायक

ओंकारेश्वर में 136 करोड़ की ममलेश्वर महालोक योजना को लेकर विरोध तेज है। स्थानीय नागरिक, संत समाज और जनप्रतिनिधि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में निर्माण के विरोध में हैं, क्योंकि इससे मकान और आश्रम उजड़ेंगे। सभी ने चेतावनी दी है कि स्थल परिवर्तन न हुआ तो सामूहिक इस्तीफा और आंदोलन होगा। और पढ़ें

09:49 PM, 09-Nov-2025

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025: अलीगढ़ में हुआ एग्जाम, दिखा परीक्षार्थियों का जबरदस्त उत्साह

परीक्षार्थी अपने माता-पिता, भाई और सगे-संबंधियों के साथ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। और पढ़ें

09:45 PM, 09-Nov-2025

यूपी: अखिलेश यादव ने उठाया एसआईआर पर सवाल, कहा-आधार सभी जगह मान्य तो यहां क्यों नहीं; गड़बड़ी का किया इशारा

SIR in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर में आधार कार्ड की अनिवार्यता पर बात की।  और पढ़ें

09:22 PM, 09-Nov-2025

अयोध्या में ध्वजारोहण: पीएम मोदी के आगमन से पहले पहुंचे रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ, चप्पे-चप्पे की ली जानकारी

Flag hoisting in Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों ने कार्यक्रम स्थल की जानकारी दी।  और पढ़ें

09:21 PM, 09-Nov-2025

टीईटी : देश भर से दो लाख शिक्षक करेंगे दिल्ली कूच, पांच दिसंबर को होगी महारैली

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक में महारैली को लेकर रणनीति बनाई। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। और पढ़ें

09:19 PM, 09-Nov-2025

Bhopal News: भोपाल में लकड़ी के टालों में भीषण आग, 25 दमकलें मौके पर, 6 टालों तक पहुंचीं लपटें

भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम लकड़ी के टालों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। कुछ ही मिनटों में आग 5-6 टालों तक फैल गई और 25 से ज्यादा दमकलें मौके पर जुट गईं। और पढ़ें

09:16 PM, 09-Nov-2025

UP: इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों को अब होंगे तेंदुए के दीदार, लैपर्ड सफारी का हुआ शुभारंभ

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी ने लैपर्ड सफारी का शुभारंभ किया। पर्यटकों के लिए दो एसी बसों को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। और पढ़ें

09:15 PM, 09-Nov-2025

टीईटी की अनिवार्यता: दो लाख शिक्षक करेंगे दिल्ली कूच, पांच दिसंबर की रैली में दिखाई जाएगी शिक्षक एकता

UP TET: प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता पर यूपी सहित देश भर के शिक्षकों का विरोध आने वाले समय में ज्यादा मुखर होगा।  और पढ़ें

09:09 PM, 09-Nov-2025

एमपीपीएससी के नतीजे: रायसेन जिले के दो युवा बने अधिकारी, दोनों ने गरीबी से जूझते हुए पाई कामयाबी

रायसेन जिले के भुवनेश चौहान और लोकेश साहू ने एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर जिले का नाम रोशन किया। भुवनेश गरीब परिवार से उठकर एसडीएम बने, उनके पिता नाश्ते की दुकान चलाते थे। वहीं लोकेश, जिनके पिता आटा चक्की चलाते हैं, जनपद सीईओ पद पर चयनित हुए। और पढ़ें

09:03 PM, 09-Nov-2025

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राहुल विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे

विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते है। जनता को भी पता है कि वे हार रहे है, इसलिए वे पहले ही चिल्लाना शुरू कर देते है। कभी वोट चोरी की बातें करते है तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाते है। वह बस हार के बहाने खोजते है। और पढ़ें

08:55 PM, 09-Nov-2025

Indore News: शादी के 10 महीने में ही उजड़ गया संसार, 24 साल की माही ने क्यों खाया जहर, जानें...

Indore News: 24 वर्षीय नवविवाहिता माही परमार की आत्महत्या मामले में पति लक्ष्य गेहलोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जनवरी 2025 में हुई शादी के बाद से ही पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है, जिससे तंग आकर माही ने जहर खा लिया था। और पढ़ें

08:42 PM, 09-Nov-2025

Ujjain News: अभिनेत्री नयनतारा और श्रीलीला ने किए महाकाल के दर्शन, चिंतामण गणेश में वर वधू को दिया आशीर्वाद

दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां नयनतारा और श्रीलीला ने रविवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति ने दोनों का सम्मान किया। दर्शन के बाद वे श्री चिंतामन गणेश मंदिर भी गईं और विवाह समारोह में वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। और पढ़ें

08:39 PM, 09-Nov-2025

यूपी: प्रदेश में बिजली की खरीद पर मचा बवाल, नियामक आयोग हुआ सख्त; कॉर्पोरेशन ने तलब की रिपोर्ट

Electricity in UP: प्रदेश में बिजली की खरीद को लेकर नया बवाल मच गया है। नवंबर माह में मांगी गई तीन हजार मेगावाट बिजली खरीद समझौता पत्र की अनुमति पर नियामक आयोग ने रोक लगा दी है।  और पढ़ें

08:30 PM, 09-Nov-2025

यूपी: 12 डिग्री तक आया प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों का तापमान, नवंबर के दूसरे सप्ताह को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Weather in UP: यूपी में सर्दी अब लगातार जोर पकड़ रही है। दिन में मौसम जरूर साफ है लेकिन पछुआ हवाओं के चलते रात में न्यूनतम पारे में गिरावट बनी हुई है।  और पढ़ें

08:20 PM, 09-Nov-2025

Mandla News: भाजपा नेता के घर बड़ी चोरी, अमेरिका गए परिवार की गैरमौजूदगी में उड़ाए कीमती जेवर

मऊगंज जिले के डिड़ला गांव में बाइक टकराने के विवाद पर 17 वर्षीय किशोर ने घर से कट्टा लाकर दो राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर कट्टा जब्त किया। आरोपी पहले भी गोलीकांड के एक मामले में फरार था।  और पढ़ें

08:19 PM, 09-Nov-2025

UP: सात शहरों में विकसित होगा 850 किमी मेट्रो नेटवर्क, इन तीन शहरों में नेटवर्क को दिया जाएगा विस्तार

यूपी में 2047 तक सात शहरों में 850 किमी रेल नेटवर्क विकसित किया जाएगा। वहीं, तीन शहरों में नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। और पढ़ें

08:17 PM, 09-Nov-2025

Pratapgarh : कुंडा में गैंगस्टर राजेश मिश्रा के घर बोरियों में दो करोड़ रुपये, एक करोड़ का गांजा व स्मैक बरामद

Pratapgarh News : जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे तक चली पुलिस की छापेमारी में तहखाने में रखी बोरियों, आलमारी से 2 करोड़ से अधिक नकद रुपये और 1.18 लाख का नशीला पदार्थ बरामद किया है। और पढ़ें

08:11 PM, 09-Nov-2025

Lucknow: मुंबई की उड़ानों का किराया आसमान पर, टिकट 24 हजार तक, ट्रेनों की मारामारी खत्म हो रही

त्योहारों के बाद भी सीधी उड़ानों के टिकट में राहत नहीं मिली है जबकि दिल्ली रूट पर रेट सामान्य हैं। दिल्ली की ट्रेनों में चेयरकार की 1063 सीटें खाली हैं जबकि मुंबई रूट पर मारामारी बरकरार है। और पढ़ें

08:03 PM, 09-Nov-2025

UP: पहले घर में जगह बनाई और फिर शादी का झांसा देकर पार कर दिए दो करोड़ के नकदी व जेवर, लड़की पर केस दर्ज

युवती ने झांसे में लेकर युवक से बैंक खाते की सारी जानकारी ले ली। फिर उनकी मां के खाते से एक करोड़ रुपये और इतनी ही कीमत के जेवर लेकर चली गई। जब मामले का खुलासा हुआ तो धमकी भरे मैसेज भेजे। और पढ़ें

07:40 PM, 09-Nov-2025

Anuppur News: डीएसपी बनी कोतमा की पूजा, जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में वर्तमान में दे रही हैं सेवा

कोतमा निवासी पूजा जैन का एमपीपीएससी परीक्षा में डीएसपी पद पर चयन हुआ है। वे वर्तमान में भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कार्य के साथ तैयारी जारी रखी और पति श्रेयांश जैन व परिवार से मिली प्रेरणा ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।  और पढ़ें

07:33 PM, 09-Nov-2025

Gwalior News: छत्तीसगढ़ का वांटेड ग्वालियर से गिरफ्तार, विंडसर हिल में फरारी काट रहा था वीरेंद्र तोमर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सूदखोरी के कई मामलों में वांछित आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर के विंडसर हिल्स टाउनशिप से गिरफ्तार किया। वह तीन महीने से यहां छिपा था। आरोपी पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसने सैकड़ों लोगों से भारी ब्याज वसूलकर उन्हें नुकसान पहुंचाया था। 

और पढ़ें

07:30 PM, 09-Nov-2025

देश के दुश्मनों के सुर में सुर मिलाती है कांग्रेस’,बिहार में गरजे CM बोले-जो भगवान राम का नहीं,वो किसी का नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के दुश्मनों के सुर में सुर मिला रही है, जबकि एनडीए सरकार जनकल्याण और विकास के लिए काम कर रही है।

 

और पढ़ें

07:29 PM, 09-Nov-2025

Indore: सूरज की तपन से इंदौर आएगी नर्मदा मैय्या, हर माह पांच करोड़ रुपये की बचत

निमाड़ की 200 एकड़ जमीन पर नगर निगम ने सोलर पैनल लगवाए है। एनर्जी प्लांट की पाॅवर ट्रांसमिशन लाइनों का काम होना है। इसके अलावा 132 केवी सब स्टेशन भी इससे जोड़े जाएंगे। इसके लिए शटडाउन लिया गया है। सात अलग-अलग सेक्टर में सोलर पैनल लगी हुई है। और पढ़ें

07:16 PM, 09-Nov-2025

Indore News: यूनिवर्सिटी में 'सनातनी विधायक' लिखने पर बवाल, शिकायत में पूछा क्या बाकि नेता सनातनी नहीं हैं?

Indore News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) और स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर विधायक गोलू शुक्ला को 'सनातनी विधायक' लिखने पर विवाद हो गया। कुछ शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय ने कार्ड से 'सनातनी' शब्द हटा दिया। और पढ़ें

07:10 PM, 09-Nov-2025

UP: यूपी में एडिशनल एसपी रैंक के 23 अफसरों का तबादला, त्योहारों के बाद तबादलों का दौर शुरू

यूपी में रविवार को 23 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए गए। अफसरों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है। बीएस वी कुमार को उपसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनाती दी गई है। और पढ़ें

07:03 PM, 09-Nov-2025

UP News: सेवानिवृत्त आईएएस जितेंद्र कुमार का निधन, कैंसर से पीड़ित थे

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार कैंसर से पीड़ित थे और इसी वर्ष 30 जून को रिटायर हुए थे। और पढ़ें

06:53 PM, 09-Nov-2025

MP Weather: एमपी में बढ़ी ठिठुरन, इंदौर-राजगढ़ कांपे, पारा 7 डिग्री पहुंचा, नवंबर में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

उत्तर भारत से चली ठंडी हवाओं ने मध्यप्रदेश में नवंबर की सर्दी को बढ़ा दिया है। इंदौर और राजगढ़ 7 डिग्री तक ठिठुरे, जबकि भोपाल ने भी 10 साल का नवंबर रिकॉर्ड तोड़ दिया।  सिर्फ रातें ही नहीं, दिन में भी ठंडक बढ़ने लगी है। रविवार को ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा। आने वाले दिनों में और गिरावट संभव है। और पढ़ें

06:45 PM, 09-Nov-2025

Indore: इंदौर के मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन का विरोध तेज, एमडी का पुतला जलाया

रविवार को व्यापारी नारेबाजी करते हुए मल्हारगंज चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने अफसर का पुतला जलाया और नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बड़ा गणपति मल्हारगंज से ज्यादा दूर नहीं है। वहां भी स्टेशन बन रहा है, मल्हारगंज में स्टेशन की जरुरत नहीं है। और पढ़ें

06:31 PM, 09-Nov-2025

Himachal News: मां से मिली कड़ी मेहनत की सीख और विश्व चैंपियन बन गईं रेणुका, हाटकोटी मंदिर में टेका माथा

Renuka Singh Thakur: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हिमाचल की रेणुका ठाकुर रविवार को अपने गांव पारसा पहुंची। गांव पहुंचने से पहले उन्होंने हाटकोटी मंदिर में माथा टेका। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

06:24 PM, 09-Nov-2025

MP News: एम्स में शुरू होगा स्मार्ट कार्ड पेमेंट मॉडल, सभी विभागों में लगेंगे स्कैनर, लंबी लाइन से मिलेगी राहत

एम्स भोपाल मरीजों की सुविधा के लिए बड़ी डिजिटल बदलावा कर रहा है।इस महीने के अंत तक स्मार्ट कार्ड सिस्टम शुरू होगा, जिससे जांच या इलाज के भुगतान के लिए अब लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। और पढ़ें

06:14 PM, 09-Nov-2025

Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही घायल, अभियुक्त फरार

शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिस्ट्रीशीटर मौका देखकर वहां से फरार हो गया। और पढ़ें

06:05 PM, 09-Nov-2025

UP: गुजरात एटीएस ने हथियार सप्लाई करते पकड़े तीन आतंकी, एक आरोपी आजाद शामली के झिंझाना का निवासी

Shamli News: गुजरात में एटीएस ने तीन आतंकियों को रविवार को हथियार सप्लाई करते हुए पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी आजाद झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस ने मामले की परतें खंगालनी शुरू कर दी हैं।  और पढ़ें

06:04 PM, 09-Nov-2025

MP News: राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को पढ़ाया संघर्ष और एकजुटता का पाठ, पटवारी बोले- नई ऊर्जा देकर लौटे राहुल

पचमढ़ी में जिलाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस संगठन को जमीन से मजबूत करने, संघर्षशील बने रहने और एकजुटता को अपना आधार बनाने का स्पष्ट संदेश दिया।पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी संगठन को मजबूती देने का स्पष्ट रोडमैप देकर लौटे हैं। और पढ़ें

06:00 PM, 09-Nov-2025

UP: 'तो मुसलमान बन सकता था देश का प्रधानमंत्री', सपा विधायक के बयान का मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन

संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान का बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि हिंदुस्तान अगर अखंड भारत होता तो मुसलमान प्रधानमंत्री बन सकता था। और पढ़ें

05:53 PM, 09-Nov-2025

Shimla News: महिला प्रशासनिक अधिकारी की एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाने का आरोप, केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल प्रदेश की एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर एआई जनरेटेड फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:32 PM, 09-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

उमरिया की राखी गुप्ता ने एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजनीति शास्त्र विषय की सहायक प्राध्यापक के रूप में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया। व्यवसायी शैलेन्द्र गुप्ता की पुत्री राखी ने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें