फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: योगी बोले- अयोध्या में राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले एक चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर होना

Fri, 11 Feb 2022 05:39 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

खास बातें

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 2nd Phase News Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:38 PM, 11-Feb-2022

जनता नहीं भूली सपा सरकार में हुए कब्जे, अपहरण और फिरौती के धंधे:  उमा भारती

रक्सा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि सपा सरकार में मकान, दुकान, खेतों पर हुए कब्जे, बहन-बेटियों का अपमान, व्यापारियों का अपहरण और फिरौती वसूली के धंधे को अब तक प्रदेश की जनता भूली ही नहीं है। ऐसे में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनता मन बना चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

05:09 PM, 11-Feb-2022

पहले चरण में ही जनता ने 10 मार्च का फैसला सुना दिया: अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर में कहा कि 10 फरवरी को जो मतदान हुआ है लोग अब इंतजार नहीं कर रहे हैं 10 मार्च का। पहले चरण में ही जनता ने 10 मार्च का फैसला सुना दिया है। हर चरण में जनता इसी तरह से भाजपा को हटाने का काम करेगी।

03:48 PM, 11-Feb-2022

अयोध्या में चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर करेंगे: योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर करना, मैं समझता हूं जो भी राम मंदिर के दर्शन के लिए आएगा वो यहीं से निकलेगा तो लता मंगेशकर जी के भजन भी याद आएंगे और उनके लिए गर्व भी होगा।  इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले एक प्रमुख चौराहे का नाम भी भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर होना चाहिए। ये हमारा संकल्प है। हम इस रूप में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन
03:45 PM, 11-Feb-2022

कासगंज में बोले मोदी- पहले चरण में भारी तादाद में भाजपा के लिए वोटिंग हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासगंज में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि परिवारवादी लोगों को पता चल गया है कि उनकी हार होने जा रही है। पहले चरण में भारी तादाद में भाजपा के लिए वोटिंग हुई है। यहां कई जिलों से आप लोग डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने आए हैं। मेरी नजर जहां तक पहुंचती है, उससे भी आगे तक लोग ही लोग नजर आ रहे हैं।

03:42 PM, 11-Feb-2022

अखिलेश 2017 से पहले के जमाने में जी रहे हैं, यूपी अपराध मुक्त हो गया: अमित शाह

बरेली में गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे थे कि अपराध कहां घटा है। अखिलेश जी आप 2017 से पहले के जमाने में जी रहे हैं क्या। उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त हो गया है।

विज्ञापन
02:51 PM, 11-Feb-2022

बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा यूपी की मुख्य समस्याएं: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज मुख्य समस्याएं बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की समस्याएं हैं। जब नेता आपसे बात करने आते हैं तो इन मुद्दों पर बात क्यों नहीं होती।

02:19 PM, 11-Feb-2022

बसपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों को नई सूची

बसपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। नौतनवां से अमनमणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। 

01:44 PM, 11-Feb-2022

बरेली में अमित शाह के चुनावी वादे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। गरीब बच्चियां जो 12वीं से आगे पढ़ेंगी उन्हें स्कूटी दी जाएगी।

01:26 PM, 11-Feb-2022

अखिलेश पर अमित शाह का हमला

अमित शाह ने कहा, 'भाजपा ने हर गरीब को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है। मैं पूछना चाहता हूं नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है अखिलेश बाबू, लेकिन आपके शासन में गरीबों को ये सुविधा क्यों नहीं मिली थी?'

01:22 PM, 11-Feb-2022

योगी ने चुन-चुन कर माफियाओं को साफ किया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से माफियाओं को चुन-चुन कर साफ करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। ये जो परिवर्तन आया है वो सपा, बसपा नहीं ला सकते हैं।

01:21 PM, 11-Feb-2022

भाजपा बिना जात-पात देखे सबका विकास करती है: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह बरेली में चुनावी रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जात-पात देखे बिना हर एक व्यक्ति का विकास करती है। नरेंद्र मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं भेजीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन योजनाओं को आप तक पहुचांने का काम किया।

01:08 PM, 11-Feb-2022

मैं समग्र विकास की बता करता हूं तो ये कब्रिस्तान की बात करने लगते हैं: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहजहांपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस केवल अपने परिवार के लिए जीने वाले लोग हैं, इन्होंने वंशवाद को बढ़ावा दिया। अगर हम लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं तो ये जातिवाद की बात करते हैं, हम विकास की बात करते हैं तो ये मत और मजहब की बात करते हैं, मैं समग्र विकास की बात करता हूं तो ये कब्रिस्तान की बात करने लगते हैं, मैं गन्ना की बात करता हूं तो ये जिन्ना की बात करने लगते हैं।

12:43 PM, 11-Feb-2022

भाजपा के बड़े नेता ने छोटे को पैदल कर दिया, छोटे ने गुस्से में उप-मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि ये अन्यायी सरकार है। झूठी सरकार है। इनके नेता झूठे हैं। बड़े नेता ने तो पहले ही छोटे नेता को पैदल कर दिया। जब छोटे नेता को गुस्सा आया तो उसने एक उप-मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया। और ज्यादा गुस्सा आया तो घोषणा पत्र से उनकी फोटो हटा दी। स्टूल वाले उप-मुख्यमंत्री अपने समाज को कोई हक और सम्मान नहीं दिला सकते हैं। 

12:29 PM, 11-Feb-2022

रामपुर में अखिलेश ने कहा आजम खान के बिना हमारा चुनाव चल रहा है। वो झूठे मुकदमों में जेल में हैं। इनके ऊपर पेड़ चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी और शराब की बोतल चुराने का मुकदमा है। उन्हें जेल में रहना पड़ा रहा है। जिनको सब ने वीडियो में जीप से कुचलते देखा वो आज जेल से बाहर है। यही भाजपा का न्यू इंडिया है। 

12:16 PM, 11-Feb-2022

इस बार भाजपा की हवा खराब है: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि हम नौकरी और रोजगार निकालने का काम करेंगे। तब जाकर भाजपा के लोगों की गर्मी निकलेगी। उन्होंने दावा किया जिस तरह से कल वोट पड़ा है उसके बाद 10 मार्च का परिणाम साफ हो गया है। उन्होंने कहा, 'इस बार भाजपा की हवा खराब है। भाजपा का सफाया होने जा रहा है। पहले चरण में हर वर्ग के लोगों ने भाजपा का सफाया कर दिया है। दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा का नामो निशान खत्म हो जाएगा।' 

12:07 PM, 11-Feb-2022

मिर्जापुर में सीट बंटवारे को लेकर सपा व अपना दल (के) में खींचतान

अपना दल कमेरावादी की ओर से मिर्जापुर की मड़िहान और चुनार विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद से समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों में खलबली मची हुई है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता ने बयान जारी किया कि चुनार व मड़िहान विधानसभा में अभी अधिकृत प्रत्याशी की कोई घोषणा नहीं की गई है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार करते रहें। जल्दी राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

11:50 AM, 11-Feb-2022

20 फरवरी को लखीमपुर में रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को लखीमपुर में रैली संबोधित करेंगे। अक्तूबर में हुए लखीमपुर खीरी कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री इस क्षेत्र में कोई रैली करेंगे। लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को जमानत मिल गई है। इसके पहले, प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में रैली कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 

10:55 AM, 11-Feb-2022

भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं हुईं। दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

10:37 AM, 11-Feb-2022

डिप्टी सीएम केशव, मंत्री सिद्धार्थ, नंदी समेत कई विधायकों की पत्नियां जुटीं प्रचार में

ठंड के बावजूद प्रयागराज में सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज में 27 फरवरी को मतदान होना है। इस वजह से यहां अब तक भले ही कोई बड़ी राजनैतिक रैली, रोड शो आदि न हुए हो लेकिन प्रत्याशी जी जान से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो यहां प्रत्याशी के साथ उनकी पत्नियां भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

 

10:12 AM, 11-Feb-2022

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा आज पटियाली में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दरियावगंज के फायर स्टेशन के सामने बनाए गए मैदान में सभा होगी। रैली में वह चार जनपदों की नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे। कासगंज जिले की सदर विधानसभा और अमांपुर, पटियाली विधानसभा, एटा की मारहरा एवं एटा सदर, अलीगंज विधानसभा, बदायूं की दातागंज एवं शेखुपुर विधानसभा एवं फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज विधानसभा के कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

10:10 AM, 11-Feb-2022

अखिलेश अपनी सीट से भी हारेंगे: अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल पहले चरण के मतदान हुए। उत्तर प्रदेश की जनता ने गुंडाराज और माफियाराज को मुक्त करने के लिए योगी जी की सरकार ने पांच साल में जो काम किया है उसको फिर एक बार सत्ता में लाने के लिए वोट किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि अखिलेश यादव अपनी सीट से चुनाव हारेंगे।

10:05 AM, 11-Feb-2022

पहले चरण में मतदाता ‘फर्स्ट डिवीजन’ पास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर बृहस्पतिवार को 62 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में सबसे अधिक वोट कैराना में 75.12 फीसदी और सबसे कम 47.22 प्रतिशत वोट साहिबाबाद में पड़े। चुनाव आयोग का कहना है कि कई जगहों से ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन मतदान शांतिपूर्ण रहा। पढ़ें पूरी खबर...

 

09:51 AM, 11-Feb-2022

अनुराग ठाकुर का वाराणसी में चुनाव प्रचार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। 

09:37 AM, 11-Feb-2022

UP Election 2022 Live: योगी बोले- अयोध्या में राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले एक चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर होना

भाजपा शुक्रवार को बरेली में पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे से वर्चुअल रैली करेंगे तो शाम पांच से सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज से सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह बरेली में होंगे। वह दोपहर 12 बजे भोजीपुरा फिर आंवला में रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें