फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: मोदी बोले- हम हजारों छात्रों को वापस ला चुके, जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है वो सफल होकर रहेगा

Fri, 04 Mar 2022 04:45 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

खास बातें

उत्तर प्रदेश में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत सातवें चरण के चुनाव में झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मिर्जापुर में नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:42 PM, 04-Mar-2022

धमकीवाद, दंगाई, माफिया साढ़े चार सालों तक दुबके हुए थे: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में कहा कि जो धमकीवाद, दंगाई, माफिया साढ़े चार सालों तक दुबके हुए थे, चुनाव की आहट के बाद से फिर से बिलबिलाने लग गए थे उनको मालूम है कि 10 मार्च के बाद फिर से क्या होने जा रहा है।

04:10 PM, 04-Mar-2022

विपक्षी नेताओं के पैरों के नीचे की जमीन खिसक रही है: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब यह तय हो चुका है कि भाजपा की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है तो अभी से विपक्षी नेताओं के पैरों के नीचे की जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है।

04:08 PM, 04-Mar-2022

वाराणसी में मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मालदहिया चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वाराणसी में आखिरी चरण में होने वाली वोटिंग से पहले पीएम आज यहां रोड शो निकाल रहे हैं।  

विज्ञापन
03:27 PM, 04-Mar-2022

नरेंद्र मोदी के लोग कहते हैं कि यूक्रेन जाने वाले हिंदुस्तान के कॉलेज में फेल हो गए थे: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे हजारों युवा यूक्रेन में फंसे हैं और वो वीडियो बनाकर मदद मांगते हैं तब नरेंद्र मोदी के लोग कहते हैं कि ये लोग यूक्रेन गए क्योंकि ये हिंदुस्तान के कॉलेज में फेल हो गए। क्या ये हिंदुस्तान के युवा नहीं हैं, क्या आपकी जिम्मेदारी नहीं कि आप उन्हें वापस लाएं।

03:05 PM, 04-Mar-2022

झूठ के नाम पर वोट लेती है भाजपा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाराणसी में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदू धर्म की बात होती है, ये हिंदू धर्म क्या है? हिंदू धर्म सच्चाई है, ये हिंदू धर्म के नाम पर नहीं बल्कि झूठ के नाम पर आपसे वोट लेते हैं। हमारे धर्म में कहीं नहीं लिखा है कि देश की जनता के सामने जाकर झूठ बोलो।   

विज्ञापन
02:50 PM, 04-Mar-2022

 घोर परिवारवादियों के इतिहास का एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  घोर परिवारवादियों के इतिहास का एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ है। इनका इतिहास हजारों करोड़ के घोटालों, यूपी को लूटने का है। इनका इतिहास आतंकियों को छोड़ने और दंगाइयों को मदद करने का है। 

02:41 PM, 04-Mar-2022

'मोदी का नमक खाया है' पर फिर बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब गरीब मां कह रही है कि हमने तो मोदी का नमक खाया है। जब एक मां ये शब्द बोलती है तो मेरे लिए वो शब्द नहीं होते हैं। मेरे लिए वो आशीर्वाद होते हैं। मैं मेरी उन गरीब माताओं को कहना चाहता हूं आपने मोदी का या योगी का नमक नहीं खाया है। आपने जो वोट दिया था ना, उस वोट के कारण ये नमक आपके घर तक पहुंचा है। मैं अपनी गरीब माताओं से कहता हूं कि मां नमक आपने नहीं खाया है, नमक तो आपका मैंने खाया है। मां आपने जो मुझे नमक खिलाया है, जीवन भर एक बेटे की तरह मां मैं इस नमक का कर्ज चुकाता रहूंगा। 
 

02:27 PM, 04-Mar-2022

मोदी ने फिर किया ऑपरेशन गंगा का जिक्र

मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है। इस काल खंड में आप ये भी देख रहे हैं कि संकट चाहे कितना भी गहरा हो भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े और दृढ़ रहे हैं। कोरोना काल में हमारे लाखों नागरिक पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ऑपरेशन वंदे भारत चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ऑपरेशन दैवीय शक्ति चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से बाहर निकाला। अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है। युद्ध में फंसे अपने एक-एक नागरिक को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। ऑपरेशन गंगा चलाकर हम हजारों छात्रों को हम वापस ला चुके हैं। जो अब भी वहां हैं उन्हें लाने के लिए भारत के जहाज लगातार वहां से उड़ान भर रहे हैं। जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर रहेगा।  

02:19 PM, 04-Mar-2022

घोर परिवारवादी और माफियावादियों को आपको हराना है: मोदी

मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि छह चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और एनडीए के सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। अब मिर्जापुर, भदोही और इस क्षेत्र की बारी है। घोर परिवारवादी और माफियावादियों को आपको हराना है। 

02:18 PM, 04-Mar-2022

मिर्जापुर में योगी और मोदी की रैली

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। मोदी थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विध्य क्षेत्र में कुछ ही महीनों में हर घर में स्वच्छ जल मिलने लगेगा। ये क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधा से वंचित था। प्रधानमंत्री की वजह से मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज बन चुका है। 

02:02 PM, 04-Mar-2022

मुलायम सिंह यादव ने जौनपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। जौनपुर की मल्हनी पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि इस रैली में आई लाखों की भीड़ से पता चलता है कि लोग सपा के पक्ष में हैं। हम अपील करते हैं कि सब मिलकर रहना और सरकार को बनाना। 
 

01:53 PM, 04-Mar-2022

जौनपुर पहुंचे मुलायम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस विधानसभा चुनाव में दूसरी बार चुनावी रैली में पहुंचे। मुलायम जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सीट से मुलायम के करीबी रहे  स्वर्गीय पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव चुनाव मैदान में हैं। 

01:51 PM, 04-Mar-2022

भाजपा के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं: अखिलेश

मऊ में अखिलेश यादव ने कहा कि जब से सपा और छड़ी साथ आई है तब से विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन भाजपा के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं। 

01:19 PM, 04-Mar-2022

अखिलेश का भाजपा पर तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के पास वोट नहीं बचा है। उनका वोट सांड चर गए। अब पछताए क्या होत जब सांड चर गए सब वोट। भाजपा वाले अब पछता रहे हैं कि सांड हैं।  

01:17 PM, 04-Mar-2022

अखिलेश की दाईं आंख से एक धर्म दिखाई देता है, बाईं आंख से एक जाति दिखाई देती है: अमित शाह 

गृह मंत्री अमित शाह ने गाजीपुर के जखनिया में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू के चश्मे में दो कांच हैं, उनकी दाईं आंख से एक धर्म दिखाई पड़ता है, जिसमें आप और हम नहीं हैं। बाईं आंख से एक जाति दिखाई देती है जिसमें भी आप और मैं नहीं हैं।

01:01 PM, 04-Mar-2022

राहुल-प्रियंका पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। सात मार्च को वाराणसी में मतदान होना है। इससे पहले शहर में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेताओं का जमावड़ा है। 

12:15 PM, 04-Mar-2022

पूर्वांचल की इस सीट को सपा ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल, आज मुलायम करेंगे प्रचार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज जौनपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मुलायम मल्हनी सीट से सपा उम्मीदवार लकी यादव के लिए वोट मांगेंगे। लकी सपा के कद्दावर नेता और मुलायम सिंह के करीबी स्वर्गीय पारसनाथ यादव के बेटे हैं। मुलायम की रैली मल्हनी के कोलालगंज बाजार में होगी। करहल के बाद इस चुनाव में ये दूसरा मौका होगा जब मुलायम सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

12:07 PM, 04-Mar-2022

हार के डर से सपा-बसपा के नेताओं ने विदेश भागने की बुकिंग शुरू की: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि छह चरणों के चुनाव रुझान बताते हैं कि भाजपा का स्कोर पौने 300 पार कर चुका है। 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तब पूर प्रदेश में सिर्फ भाजपा ही दिखाई देगी और इस भय से सपा-बसपा के कई नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग करनी शुरू कर दी है।

11:38 AM, 04-Mar-2022

उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार करने वाराणसी पहुंची हैं। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज रोड शो के माध्यम से नागरिकों से संवाद करेंगे और यही नागरिक सात मार्च को मतदान केंद्र पर जाकर कमल का बटन दबाएंगे और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

10:48 AM, 04-Mar-2022

कड़ी लड़ाई में फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य और अजय कुमार लल्लू 

वोटों के बिखराव ने दिग्गज प्रत्याशियों के जीत-हार का समीकरण बिगाड़ दिया है। ज्यादातर दिग्गज त्रिकोणीय लड़ाई में फंस गए हैं। योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी की चुनौती बढ़ी है। वहीं, सपा से चुनाव मैदान में उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी अपने-अपने गढ़ में फंसे हैं। कौन जीतेगा या कौन हारेगा, यह कह पाना कठिन हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

 

10:15 AM, 04-Mar-2022

छठे चरण में ज्यादातर सीधी टक्कर

चुनावी चक्रव्यूह के छठे द्वार पर भी तीखी जंग  हुई। कहीं आमने-सामने की लड़ाई रही, कहीं तीन तरफ से हमला हुआ तो कुछेक जगह चौतरफा हमला हुआ। इस चरण के बड़े परीक्षार्थी रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री जय प्रताप, पलटूराम, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, अजय कुमार लल्लू और स्वामी प्रसाद मौर्य। जनता ने सबके प्रदर्शन को देखा, परखा...। पर, अंक दिया अपने भरोसे की कसौटी पर कसकर। हालांकि, भरोसे का पैमाना अलग-अलग रहा। जिन 57 सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें से ज्यादातर पर भाजपा-सपा में सीधी लड़ाई हुई है। कई सीटों पर बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया। बागियों व निर्दलीयों ने कुछेक जगह कड़ी टक्कर देकर चुनाव को बहुकोणीय बना दिया।  चुनाव में कहां कैसे बने-बिगड़े समीकरण पढ़िए महेंद्र तिवारी और संतोष सिंह की रिपोर्ट...

09:47 AM, 04-Mar-2022

वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में रोड शो करेंगे। शहरभर में रोड शो से पहले तैयारियां की गई हैं। 

09:33 AM, 04-Mar-2022

यूपी चुनाव: मोदी बोले- हम हजारों छात्रों को वापस ला चुके, जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है वो सफल होकर रहेगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वाराणसी की सड़कों पर उतरेंगे। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन चार और पांच मार्च को प्रचार थमने तक पीएम मोदी वाराणसी में रहेंगे। काशी में भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए पीएम का रथ 26 घंटे तक यहां घूमेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें