फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, 37 महिलाओं को मिला टिकट

Wed, 26 Jan 2022 08:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:23 PM, 26-Jan-2022

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की इस लिस्ट में भी 37 महिलाएं हैं। 

07:43 PM, 26-Jan-2022

जयंत चौधरी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जयंत चौधरी को भाजपा के साथ आने का न्योता दिया। इस पर जयंत चौधरी का जवाब आया है। उन्होंने ट्वीट किया कि न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!

06:30 PM, 26-Jan-2022

जयंत चौधरी को प्रवेश वर्मा ने दिया भाजपा के साथ आने का न्योता

जाट नेताओं के साथ बैठक के बाद सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि जयंत चौधरी ने एक गलत रास्ता चुना है। यहां के समाज के लोग उनसे बात करेंगे, उन्हें समझाएंगे। चुनाव के बाद क्या संभावना बनती है ये देखते हैं। हम चाहते थे कि वो हमारे घर में आएं। हमारे घर के दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हैं। 

विज्ञापन
06:21 PM, 26-Jan-2022

प्रवेश वर्मा बोले- जयंत चौधरी के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं

जाट नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जयंत चौधरी को लेकर कहा कि गृहमंत्री का कहना है कि चुनाव के बाद कई संभावनाएं हैं।  अभी उन्होंने एक पार्टी चुनी है। जाट समुदाय के लोग जयंत चौधरी से बात करेंगे। भाजपा के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।

06:11 PM, 26-Jan-2022

चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं से मुलाकात की । इस बैठक में शामिल एक जाट नेता ने कहा कि हमने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की। इसके साथ ही जाटों के लिए आरक्षण और केंद्र व राज्य सरकार में जाट भागीदारी की मांग की। गृहमंत्री ने इन मुद्दों पर सकरात्मक जवाब दिया। 
 

विज्ञापन
05:21 PM, 26-Jan-2022

गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट देने पर अखिलेश ने दिया जवाब

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले उनके पति के खिलाफ हैं। वहीं, दूसरे नेता आजम खां और नाहिद हसन का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम के खिलाफ ज्यादातर केस भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए हैं। यही नाहिद हसन के साथ है। नाहिद के खिलाफ भाजपा सरकार में मामले दर्ज किए गए हैं।

04:49 PM, 26-Jan-2022

जाटों को मनाने की कोशिश में अमित शाह की जाट नेताओं से मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पहुंचे। अमित शाह यहां उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जाट नेताओं से मिल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह जाटों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। 


 

03:33 PM, 26-Jan-2022

फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष ने थामा बसपा का दामन, लुईस खुर्शीद के सामने लड़ेंगे चुनाव

फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट न मिलने से नाराज जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ बसपा का दामन थाम लिया है। अब वह पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद के सामने सदर सीट पर बसपा से चुनाव लड़ेंगे जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर...

02:25 PM, 26-Jan-2022

आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की नई सूची

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 16, चौथे चरण की 20 और पांचवें चरण की 59 सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तीन घंटे से अधिक समय तक चली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई। भाजपा ने तीसरे चरण की 59 में से 16, चौथे चरण की 59 में से 20 सीटों पर प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं। इनमें लखनऊ की 9 सीटें भी शामिल हैं।  इन सीटों पर आज प्रत्याशियों का एलान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

12:52 PM, 26-Jan-2022

ये ओपिनियन पोल नहीं हैं, ये ओ पीएम पोल हैं: अखिलेश

अखिलेश ने ओपिनियन पोल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये जनता का चुनाव बन गया है। इतने विधायक कभी नहीं टूटे होंगे।  इसके बाद भी ओपिनियन पोल में न जाने क्या दिखाया जा रहा है। ये ओपिनियन पोल नहीं हैं, ये ओ पीएम पोल हैं। ये भ्रम फैलाने वाले पोल हैं। ये बड़े निर्णय का समय है। 

12:49 PM, 26-Jan-2022

जो लोग कभी गली में नहीं जाते थे, वो अब गली-गली घूम रहे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कहा कि आने वाले समय में हमें लोकतंत्र को बचाना है। नेता जी ने समाज के दबे कुचले लोगों साथ लाकर देश को नई दिशा देने का काम किया था। ये चुनाव बहुत अलग चुनाव है। किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि आप चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं के जो बयान है, वो चाहते हैं कि चुनाव उस दिशा में ले जाएं। अब तक हम उनके जाल में नहीं फंसे हैं। वो हमारी दिशा को बदल नहीं पाएंगे। जो लोग कभी गली में नहीं जाते थे। वो अब गली-गली घूम रहे हैं। 

 

12:34 PM, 26-Jan-2022

सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव

 सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने सपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इतनी जोश पहले नहीं था जितना आज है। किसी को भी कोई परेशानी हो तो मुझे बातइयेगा मैं उसका समाधान करूंगा। 

11:05 AM, 26-Jan-2022

UP Election : टिकट न मिलने पर बागी हुए सपा विधायक रिजवान हाथी पर सवार
मुरादाबाद में टिकट न मिलने पर सपा से त्यागपत्र देने वाले हाजी रिजवान अब बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने पहले यहां 22 जनवरी को हाजी चांद बाबू मलिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। बसपा का दावा है कि पूर्व में पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए गए चांद बाबू अब हाजी रिजवान को चुनाव लड़ाएंगे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार सीटों मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा, बिलारी पर सपा व दो सीटों मुरादाबाद शहर और कांठ विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

10:40 AM, 26-Jan-2022

Uttar Pradesh Vidhansabha chunav: सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के वीडियो पर अमित मालवीय का सवाल
समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर अब वह घिर गए हैं। अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किया है, 'मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा “हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं... चुनचुन कर बदला लिया जाएगा" क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडो को ही टिकट दिया है?'

10:38 AM, 26-Jan-2022

UP Election news : आज 253 जाट नेताओं से मुलाकात करेंगे अमित शाह 
पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी जीत हासिल करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह पुराने दांव आजमा रहे हैं। बीते विधानसभा की तरह हिंदुत्व के मुद्दे को तूल देने के लिए शाह ने पहले कैराना में रोडशो के जरिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। कैराना के बाद अब शाह पहले की तरह ही एक बार फिर से जाट बिरादरी को मनाने की मुहिम चलाने वाले हैं। इस कड़ी में शाह बुधवार को इस बिरादरी के 253 नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 

10:05 AM, 26-Jan-2022

UP Chunav news : भाजपा में बगावत, पूर्व एमएलए सतीश वर्मा ने बसपा से ठोकी ताल
भाजपा ने जिले की सभी 8 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें सिर्फ दो स्थानों पर परिवर्तन किया है, शेष सभी 6 सीटों पर सीटिंग विधायक हैं। भाजपा की टिकट सूची जारी होने के बाद जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिल पाया उनमें से कुछ लोगों और उनके समर्थकों के बीच एक असंतोष की बात सामने आई है। जिसके बाद भाजपा ने रूठों को मनाने का प्रयास शुरू तो किया मगर भाजपा की पूर्व सांसद एवं  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जन जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला के पति पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने बागी तेवर दिखाते हुए बसपा से बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक दी है। 

09:43 AM, 26-Jan-2022

UP Election : योगी का वार, बोल गए बड़ी बात
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वार किया है। योगी ने ट्विट कर कहा, '15 मिनट के लिए पुलिस हटवाने की बात करने वालों! हाय-बाय तक तो ठीक है, लेकिन इस बात का ध्यान रहे! ये 'नया उत्तर प्रदेश' है, जहां सार्वजनिक तौर पर दंगाइयों के पोस्टर लगते हैं और उनकी संपत्ति कुर्क होती है।...और वे बाद में 'हम सुधर गए हैं' की तख्ती लेकर भी घूमते हैं।'

बता दें कि जुलाई 2019 में एक जनसभा के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया था। कहा था, 'हम 25 करोड़ हैं और तुम (हिन्दू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है।' इसके आगे उन्होंने कहा था, 'लोग उन्हीं को डराते हैं जो आसानी से डरते हैं। वह (आरएसएस) क्यों हम से घृणा करते हैं। क्योंकि वह हमारा सामना 15 मिनट भी नहीं कर सकते हैं।' 
 

09:31 AM, 26-Jan-2022

UP Election 2022 Live: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, 37 महिलाओं को मिला टिकट

UP Chunav : मायावती ने गणतंत्र दिवस पर पूछा सवाल
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। इसी के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल भी पूछा है। मायावती ने ट्विट किया, 'गणतंत्र दिवस की सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की गरीब मेहनतकश जनता संविधान को सार्थक बनाने हेतु हमेशा कटिबद्ध, किन्तु सरकारों को बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को दूर करके गरीब व अमीर के बीच अपार खाई कम करने के प्रति गंभीर व समर्पित होना जरूरी।'

उन्होंने आगे लिखा, 'परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने न्याय, स्वतंत्रता व समता के जिस गरिमामय 'आइडिया आफ इण्डिया' को अनुपम संविधान का मूल बनाया था वह मानवतावादी महान उद्देश्य भारतीय गणतंत्र के 72 वर्ष बाद भी काफी आधा-अधूरा, ऐसा क्यों? इसके लिए दोषारोपण के बजाय ईमानदार आत्म-चिन्तन जरूरी।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें