फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings: धनतेरस पर आज शाम सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का मुुहुर्त

Tue, 02 Nov 2021 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2021 Puja Vidhi, Shopping Muhurat Live Updates: जैसे-जैसे समय बीत रहा है धनतेरस की शुभ खरीदारी का समय करीब आ रहा है।  प्रदोष काल शुरू होते ही धनतेरस की खरीदारी आरंभ हो जाएगी। प्रदोष काल 05 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 17 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat For Shopping Today Shopping Muhurat Auspicious Time To Buy Gold Silver


Dhanteras 2021 Shopping Timing : आज धनतेरस का त्योहार है। धनतेरस के दिन से पांच दिनों का दिवाली दीपोत्सव पर्व आरंभ हो जाता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, नई कार और बाइक के खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस की शाम को घरों में दीए जलाए जाते हैं। मान्यता है कि जो भी धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदारी या निवेश करता है उसमें सालभर तेरह गुने की बढ़ोत्तरी होती है। धनतेरस के दिन शुभ खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है।

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त ( Dhanteras 2021 Puja Shubh Muhurat)
इस बार धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर 2021, मंगलवार को मनाया जा रहा है। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त इस वर्ष शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात के 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल का समय मंगलवार को शाम 05 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट का है। वृषभ काल का समय शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन




धनतेरस खरीदारी शुभ मुहूर्त ( Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing)
इस वर्ष धनतेरस पर खरीदारी के लिए बहुत अच्छा योग का निर्माण हो रहा है। धनतेरस त्रिपुष्कर योग में मनाया जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार त्रिपुष्कर योग तब बनता है जब मंगलवार और द्वादशी तिथि का संयोग बने। ऐसे में अगर देखा जाए तो द्वादशी तिथि 01 नवंबर को दोपहर 01  बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 02 नवंबर यानी धनतेरस के दिन सुबह साढ़े 11 बजे तक रहेगी।  धनतेरस पर खरीदारी के लिए 02 नवंबर को सुबह 06 बजकर 34 मिनट से लेकर 11 बजकर  30 मिनट तक शुभ रहेगा। अगर धनतेरस के शाम के मुहूर्त की बात करें तो 06 बजकर 18 मिनट से रात के 10 बजे तक खरीदारी के लिए अच्छा समय रहेगा।

आज धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की प्रथा है। माना जाता है कि इस दिन धन, समृद्धि और आयुर्वेद के जनक भगवान सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे और उस घड़े में अमृत तुल्य धन, सुख- समृद्धि और सभी तरह के वैभव प्रदान करने वाली चीजें थी। इस कारण से धन तेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन शाम को यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, धनिया और झाड़ू खरीदी जाती है। वहीं दूसरी तरफ इस दिन लोहे और कांच की चीजें न खरीदें। 

आखिर धनतेरस पर क्यों की जाती है खरीदारी

हर साल दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतरेस पर शुभ खरीदारी जरूर की जाती है। माना जाता है जो भी धनतेरस पर किसी तरह का शुभ कार्य की शुरुआत करता है उसको उस काम में अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है। धनतेरस पर पीतल के बर्तन और सोने-चांदी की की चीजें खरीदी जाती है। मान्यता है धन तेरस पर आर्युवेद का जनक भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रगट हुए थे। धनतेरस पर खरीदारी करने पर इसमें तेरह गुने की वृद्धि होती है।

धनतेरस पूजा और मंत्र जाप

भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता को प्रसंन करने के लिए आज इस मंत्र का करें जाप
धन्वंतरी पूजा के ध्यान और मंत्र

ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः.
सूक्ष्मस्वच्छाति हृद्यांशुक परिविलसन्मौलि मंभोजनेत्रम ||
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारू पीतांबराढ्यम.
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिल गदवन प्रौढदावाग्नि लीलम ||
ॐ धन्वंतराय नमः ||

आरोग्य प्राप्ति हेतु धन्वंतरि देव का पौराणिक मंत्र

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ||
 

Happy Dhanteras 2021: धनतेरस शुभकामना संदेश...

Dhanteras 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Dhanteras 2021 Wishes Quotes And Images: आज शुभ धनतेरस पर सगे-संबंधियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजें धनतेरस की शुभकामना संदेश और खूबसूरत वॉलपेपर....
 

Happy Dhanteras 2021: धनतेरस शुभकामना संदेश...

Dhanteras 2019 - फोटो : अमर उजाला
Happy Dhanteras 2021 Wishes Quotes And Images: आज शुभ धनतेरस पर सगे-संबंधियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजें धनतेरस की शुभकामना संदेश और खूबसूरत वॉलपेपर...

Happy Dhanteras 2021: धनतेरस शुभकामना संदेश...

शुभ धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
Happy Dhanteras 2021 Wishes Quotes And Images: आज शुभ धनतेरस पर सगे-संबंधियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजें धनतेरस की शुभकामना संदेश और खूबसूरत वॉलपेपर...

धनतेरस पर ज्वेलरी और बर्तन खरीदारी का मुहूर्त

Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings: आज धनतेरस पर शुभ खरीदारी की जा रही है और शाम के समय प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की पूजा होगी। धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन खरीदने के लिए सुबह 10 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 तक और शाम 4 बजकर 40 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

एक नजर में धनतेरस पर शुभ खरीदारी का समय

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings: मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से जीवन में कभी सुख और धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।

धनतेरस पर प्रदोष काल में करें भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा

Dhanteras Puja Time 2021: माना जाता है धनतेरस पर खरीदारी और प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने घर में सुख-समृद्धि का सदैव वास बना रहता है। आज धनतेरस पर प्रदोष काल का समय शाम 5. 35 मिनट से रात 8.11 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में पूजा के बाद यम देवता को प्रसन्न करने के लिए घर में दीपक जलाएं।

 

धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदी जाती है?

हर वर्ष धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने के साथ झाड़ू खरीदने की परंपरा निभाई जाती है। इसके पीछे की मान्यता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे माता प्रसन्न होती हैं और घर से सारी नकारात्मकता दूर भाग जाती है। इस कारण से हर साल धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की प्रथा है।
 

धनतेरस से आरंभ हो जाता है दीपोत्सव का पांच दिनों का पर्व

धनतेरस दिवाली के पहले दिन का त्योहार है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी जिसे रूप चौदस भी कहा जाता है उसे मनाया जाता है। इसके बाद दिवाली फिर चौथे दिन गोवर्धन पूजा और आखिरी में भाई दूज का पर्व आता है। 

धनतेरस की शाम यम दीपदान जरूर करें

धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है। इस दिन बर्तन और सोना-चांदी की खरीदारी होती है। इसके अलावा शाम के समय भगवान धन्वंतरि पूजा का विधान है। धनतेरस की शाम का यमदेव के लिए दीपक जलाया जाता है।  धनतेरस की शाम को घर के दक्षिण दिशा की तरफ यम देव को समर्पित करते हुए दीपदान करें। 
 

आज शाम धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021 Muhurat Shopping Timings : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस पर शाम को शुभ खरीदारी का समय प्रदोष काल में 05 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 17 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 तक रहेगा। इसी शुभ मुहूर्त में यम दीपदान भी करें।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और कुबेर देव

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे इसलिए धनतेरस पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त के दौरान सोने-चांदी और अन्य कई तरह की चीजें खरीदी जाती है। ऐसा माना जाता है धनतेरस के दिन अगर कुछ चीजें खरीदकर घर लाई जाए तो धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर बहुत ही प्रसन्न होते हैं।
1- सोने-चांदी के सिक्के
2- झाड़ू खरीदें
3- धनिया
4 - अक्षत
5- पीतल के बर्तन

 

धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें

मेष राशि- इस राशि के जातकों को पीतल से बनी कोई चीज खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं।

वृष राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को धनतेरस के दिन वाहन खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- इस राशि के ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में अगर इस धनतेरस पर आप कांसे की कोई सजावटी चीजें खरीदेंगे तो बहुत ही लाभ मिलेगा।

धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें

कर्क राशि- पीतल और सोने की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

सिंह राशि-  इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं ऐसे में धनतेरस पर तांबे से कोई वस्तु खरीदें।

कन्या राशि- आपके लिए इस धनतेरस पर कोई बिजली का उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि- इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। वाहन और इलेक्ट्रानिक चीजों की खरीदारी शुभ रहेगी।

राशिनुसार धनतेरस पर क्या खरीदना शुुभ

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को चांदी की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। ऐसे में आपके लिए मंदिर और चांदी को कोई पूजा पात्र खरीदना चाहिए।

मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। आप धनतेरस पर कांसे से बनी कोई वस्तु खरीदें।

कुंभ राशि-मकर राशि के साथ कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। आप चांदी की चीजें खरीदें।

मीन राशि- आपके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं आप इस धनतेरस पर तांबे की चीजें खरीदें।

आज शाम धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2021 Shopping Muhurat Timing:
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त : शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 11 मिनट तक
अवधि : 01 घंटे 52 मिनट
प्रदोष काल का समय  : शाम के 05 बजकर 35 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 11 मिनट तक
वृषभ काल का समय : शाम के 06 बजकर 18 मिनट से रात्रि के 08 बजकर 14 मिनट तक

धनतेरस पर इस ग्रह का राशि परिवर्तन भी 

आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है और इसी दिन बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध तुला राशि में परिवर्तन हुआ है। इस राशि पर बुध ग्रह 21 नवंबर को तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 
विज्ञापन

धनतेरस पर आज इस तरह करें पूजा 

शुभ मुहूर्त में सबसे पहले भगवान गणेश की आराधना करें और इस मंत्र का मंत्रोचारण करें-
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

फिर इसके बाद धन्वंतरि की पूजा और मंत्रों का जाप 

ॐ नमो भगवते महा सुदर्शनाया वासुदेवाय धन्वन्तरये
अमृत कलश हस्ताय सर्व भय विनाशाय सर्व रोग निवारणाय
त्रैलोक्य पतये, त्रैलोक्य निधये
श्री महा विष्णु स्वरूप,
श्री धन्वंतरि  स्वरुप
श्री श्री श्री औषध चक्र नारायणाय स्वाहा

इसके बाद धन के अधिपति कुबेर की पूजा और मंत्र जाप करें
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।

अंत में देवी लक्ष्मी की पूजा और फिर यम का दीप-दान करें।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें