400 से अधिक सीटें जीतेंगे, देश ने अवसरवादियों को नकारा
एग्जिट पोल के नतीजों पर पूर्व गृह मंत्री व भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि देश ने एक बार फिर अवसरवादियों को नकार दिया है। यह तय है कि अंतिम परिणाम में भाजपा गठबंधन चार सौ अधिक सीटो पर जीत दर्ज करेगी और मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा एग्जिट पोल के नतीजों ने बता दिया है कि देश ने अवसरवादियों को नकार कर फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करके राष्ट्रभक्त सरकार के लिए वोट दिया है। भाजपा गठबंधन तो 400 सीटें जीतेगी ही, मध्य्प्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
सीएम ने जताया आभार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और देश को बधाई देना चाहता हूं, खासकर आभार मानता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जैसा कि हमारा अभियान चला था फिर एक बार मोदी सरकार, अभी तक जो रुझान आ रहे हैं। वो अपने आप में अत्यंत आनंददायी है। वैसे तो पूर्व प्रतीक्षित है, यद्यपि हम सब जानते हैं कि एक बार रिजल्ट आने के बाद इसका जो आनंद आता है, वो अलग बात है। चार तारीख को रिजल्ट भी आएगा, आज रुझान आए हैं। रुझान बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीट, साथ ही देश भर में 370 से ऊपर सीटें आ रही हैं। ये यशस्वी प्रधानमंत्री की नेतृत्व में जो कहा था, वो करके दिखा रहे हैं। मैं अपनी ओर से देश वासियों-प्रदेश वासियों का आभार मानता हूं, उम्मीद करता हूं आपका प्रेम बना रहेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश फिर आगे बढ़ेगा।
4 जून को एनडीए 400 पार : शिवराज सिंह चौहान
भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए के साथ 400 पार जाएगी और यह मैं नहीं बल्कि देश की जनता कह रही है। देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जो विश्वास है वो अद्भुत और अभूतपूर्व है। पूर्व सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भाजपा 29 की 29 सीटों पर विजयी पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में उतरी है। हम भारी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। विपक्ष हो या खरगे साहब सब जानते हैं, उनको अच्छी तरह से पता है कि उनके सारे दावे हवा हो रहे हैं। उनके कार्यकर्ता काउंटिंग में तो चले जाएं इसलिए ऐसा बोलकर अपना दावा पेश कर रहे हैं।
क्या कहते हैं अभी तक आए सर्वे
लोकसभा चुनाव के सातों चरण का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि किस सर्वे में किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं। न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के सर्वे में भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को एक भी सीट इस सर्वे में नहीं दी जा रही है। इंडिया टीवी के सर्वे में भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक सीट दी जा रही है। एबीपी सी वोटर की मानें तो भाजपा को 26-28 सीटें तो कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 28-29 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि नकुलनाथ भी अपनी सीट गंवा सकते हैं। वहीं एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान भी बताया गया है। टाइम्स नाऊ के सर्वे में भाजपा को सभी 29 सीटें दी जा रही हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें
अन्य को 0 सीटें
दावा- नकुलनाथ भी गंवा सकते हैं अपनी सीट, एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान
टाइम्स नाऊ
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें
ABP सी वोटर
भाजपा को 26-28 सीटें
कांग्रेस को 1-3 सीटें
अन्य को 0 सीटें
मध्य प्रदेश के लिए इंडिया टीवी का सर्वे-
भाजपा 28-29 सीटें
कांग्रेस 0-1 सीटें
दावा- दिग्विजय सिंह हार रहे हैं। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ भी हार सकते हैं..
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें
अन्य को 0 सीटें
इंडिया टीवी
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें
अन्य को 0 सीटें
यहां देखें अभी तक के आंकड़े
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या की। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अविश्वास। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्जिट पोल की बहस में मैदान में आना चाहिए। इस तरह बहाना बनाकर भागना नहीं चाहिए। उन्होंने अटल की बात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सच कहा था कि हम यहां तुम वहां होंगे। आज वही हो रहा है।
Exit Poll Results: सीएम का दावा- सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम चार जून को आएंगे। इससे पहले भोपाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सुनामी चल रही है। पूरे देश में 400 सीट की गूंज है। लोकसभा चुनाव के परिणाम शोध का विषय बनेगा।
MP Election Exit Poll 2024: दो-तीन दिन बाद खरगे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस दावे पर कि विपक्षी गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।"
Exit Poll Results Live: 4.29 प्रतिशत कम हुई है वोटिंग
मध्य प्रदेश में चार चरणों मे मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश की 29 सीटों पर 66.87% मतदान हुआ है। पिछली बार प्रदेश में 71.16% मतदान हुआ था। इसके अनुसार इस बार 4.29% मतदान कम हुआ है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार 69.37% पुरुष और 64.24% महिलाओं ने मतदान किया। प्रदेश की सभी सीटों में सबसे अधिक मतदान छिंदवाड़ा में 79.83% हुआ। वहीं, रीवा में सबसे कम 49.43% मतदान हुआ है।
Exit Poll Results Live: कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे
इस बार मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का माहौल अलग ही नजर आया। दो ही प्रमुख दल यहां की सत्ता में रहे हैं। कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव से उम्मीदें हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का दावा है कि वे प्रदेश में इस बार अच्छा परिणाम लाएंगे। 10 से 12 सीटें कांग्रेस के पाले में आ सकती हैं। वहीं भाजपा का दावा है कि सभी 29 सीटें उनकी पार्टी जीत रही है। क्लीन स्वीप करने की बात भाजपा नेता कह रहे हैं। हालांकि 4 जून को आने वाले नतीजे बताएंगे कि किसका दावा कितना सही साबित हुआ। कांग्रेस ने देशभर में 295 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस ने एक घोषणा ये भी की है कि अब उनके नेता एग्जिट पोल की डिबेट में शामिल हो सकेंगे।
Exit Poll Results 2024 Live: 2019 के चुनाव में कैसे रहे थे नतीजे
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। बात करें 2019 के लोकसभा चुनावों की तो भारतीय जनता पार्टी ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के पास छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पहुंची थी। यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतने की अलग रणनीति बनाई थी। कई दिग्गज इस पर सीट पर पहुंचे थे। कई नेताओं ने अपना ठिकाना यहां बना लिया था। अब चार जून के नतीजे बताएंगे कि कमलनाथ को ही यहां का जनता ने स्वीकार किया है या भाजपा को मौका दिया जा रहा है।