टिहरी में सिंगटाली पुल निर्माण की मांग को लेकर यहां के लगभग 200 लोग भी विधानसभा कूच के लिए पहुंचे। इन लोगों को पुलिस ने शास्त्री नगर बैरियर पर रोका।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में डेंगू के मामले कम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 900 से ज्यादा एक्टिव केस है।
भुवन कापड़ी का सवाल: सरकार ने कितने धन की व्यवस्था डेंगू से लड़ने के लिए की और कितना खर्च हुआ है?
धन सिंह रावत का जवाब: धन की कोई कमी नहीं है।
भुवन कापड़ी का सवाल: प्लाज़ाम चढ़ाने के लिए प्रदेश में कहा-कहा व्यवस्था है?
धन सिंह रावत का जवाब: प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा चढ़ाने की व्यवस्था है।
विपक्ष की अतिक्रमण अभियान, आपदा, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति है। जबकि सरकार सदन में करीब 11100 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा सदन में राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत एक दर्जन विधेयकों को भी रखा जा सकता है।
प्रदेश सरकार की ओर से आज अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य विधेयक, वित्त विभाग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। आज प्रश्न काल भी होगा।
विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की जा रही है। डेंगू से अब तक प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा में प्रवेश करते ही विपक्षी विधायकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाने शुरू कर दिए।
विधानसभा सत्र का आज बुधवार को दूसरा दिन है। गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग को लेकर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें विधानसभा के मुख्य गेट पर रोक लिया।
सत्र आज ही संपन्न होने की चर्चा
सत्र के आज बुधवार को ही संपन्न होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि आज सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी पर अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक संवेदना में चला गया। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को सत्र संपन्न होने की चर्चाएं थीं।
ये भी पढ़ें...बरसेगा अमृत: उत्तराखंड के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का होगा कायाकल्प, ऐसे बदलेगी सूरत