लड़कियों को स्लीवलेस कपड़े पहनना बहुत अच्छा लगता है लेकिन कई बार वे इस वजह से भी पहनने में संकोच करती हैं कि अंडआर्म्स के वहां से वे फैटी होती हैं, जिस वजह से चमड़ी लटकती हुई दिखाई देती हैं लेकिन आप इस समस्या को घर बैठे दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आसान सी कसरत को नियमित रूप से करना होगा। आइए जानते हैं कि किस कसरत को करने से अंडरआर्म्स के वहां से मोटापा कम हो जाता है।
एक्सटेंशन इंचवॉर्म
एक्सटेंशन इंचवॉर्म एक बहुत अच्छी कसरत है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके हाथों की अच्छे से टोनिंग हो जाएगी। अगर आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करते हैं तो आप पूरे हाथ का मोटापा इससे कम कर सकते हैं। एक बार में 15 से 20 बार इसे जरूर करें।
ऐसे करें-
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। अब नीचे की ओर झुककर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए प्लैंक बनाएं। अब वापिस पुरानी स्थिति में ही लौट आएं। पुरानी स्थिति में लौटकर आने के लिए वही तरीका अपनाएं जो कि जाते वक्त किया था। अचानक से खड़े न हो जाएं। आपकी क्षमतानुसार इस कसरत को करें।
नोट- गर्भवती महिलाएं प्रशिक्षक से पूछे बिना इस कसरत को न करें। यदि कमर में दर्द का समस्या है या कोई ऑपरेशन हुआ है तो ये कसरत न करें।