फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ आंतों के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Tue, 20 Apr 2021 08:49 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तितली आसन - फोटो : social media
विज्ञापन

तितली आसन का अर्थ है एक ऐसा आसन जिसको करते वक्त शरीर की मुद्रा किसी तितली के समान दिखाई देती हो। यह आसन सरल आसनों में से एक है। इसका आसन कोई भी कर सकता है। इस आसन से महिलाओं को विशेष फायदे पहुंचते हैं। कई सारे लोगों के शरीर में बिल्कुल भी लचीलापन नहीं होता है। ऐसे लोगों को इस आसन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए तितली आसन करने के लाभ, विधि और सावधानियां। 

विधि-

विज्ञापन

तितली आसन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को मोड़ते हुए तलवों को एकदूसरे से मिला लें। पैरोंं को हाथों से पकड़कर अंदर की ओर खींचने का प्रयास करें, कोशिश करें कि एड़ियां शरीर को छू लें। उसके पश्चात जांघों पर जोर देते हुए घुटनों को तितली के पंखों की तरह ऊपर-नीचे कोशिश करने का प्रयास करें। इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, साथ ही घुटनों को ऊपर- नीचे करते हुए जमीन से छूने का प्रयास करें। 20 से 30 सेकंड या उससे अधिक भी इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है। 

लाभ-
-तितली आसन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी होता है।

- पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए इसका नियमित अभ्यास करें। 

- जांघों का मोटापा कम करने में भी तितली आसन सहायक है। 

- इसके अभ्यास से निचले शरीर में लचीलापन आता है। 

- आंतों की समस्याओं को दूर करने में भी तितली आसन लाभकारी है। 

- मूत्ररोग के मरीजों को भी तितली आसन करने से फायदा पहुंचता है। 

सावधानियां-

विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं प्रशिक्षक की निगरानी में ही इस आसन का अभ्यास करें। यदि आपके घुटने या पीठ के निचले हिस्से में किसी प्रकार की चोट लगी हो तो इसका अभ्यास न करें। मासिक धर्म के दौरान इस आसन से परहेज करें। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें