बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें भारत का खूबसूरत नजारा दिखता है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो इन फिल्मों को देखकर यकीनन आपको उन जगहों पर जाने का मन जरूर करेगा। ये जरूरी नहीं है कि आपको घूमने का मन करे तो विदेश ही जाएं बल्कि देश में ही ऐसे-ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो आपका मन मोह लेंगे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भारत दर्शन कर सकते हैं और जब कभी भी मौका मिले, उन जगहों पर जरूर घूम आएं।