वियतनाम की राजधानी हनोई में एक पांच सितारा होटल को काफी अनोखे अंदाज में खोला गया है। कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ समय से होटलों में प्रवेश की मनाही थी, अब जब धीरे- धीरे सबकुछ खुलने लगा है तो पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल व्यवसाई तरह- तरह के नए तरीके आजमा रहे हैं। वियतनाम में पिछले तीन महीनों से लॅाकडउन चल रहा था। अब वियतनाम को पर्यटकों के लिए धीरे- धीरे खोला जाने लगा है। ऐसे में पर्यटकों को लुभाने के लिए वहां के एक होटल ने अनोखा तरीका अपनाया है।