देवताओं की भूमि उत्तराखंड बेहद ही खूबसूरत जगह है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। आज हम आपको उत्तराखंड की एक बहुत खूबसूरत जगह अल्मोड़ा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में स्थित ये खूबसूरत जगह हिमालय श्रंखला की एक पहाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। यह नगर पहाड़ी के दोनों ओर पर्वत-चोटी पर बसा हुआ है। आइए, आज हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में विस्तार से बताते हैं.....