फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया बन रहा है कमाई का सबसे अच्छा साधन, जानिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने का कितना चार्ज लेते हैं सितारे

Mon, 15 Jun 2020 04:41 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
बड़े-बड़े सैलेब्रटी भी सोशल साइट्स पर ऐक्टिव रहना पसंद करते हैं - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
इस युग को सोशल मीडिया का युग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आज के इस दौर में सोशल मीडिया से दूर रहना काफी मुश्किल है। व्यक्ति अपनी छोटी से छोटी चीजें भी सोशल मीडिया पर साझा करना पसंद करते हैं। बड़े-बड़े सैलेब्रटी भी सोशल साइट्स पर एक्टिव रहना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे को देखते हुए कई कंपंनियों ने इसे प्रमोशन का प्लेटफार्म बना दिया है। आखिर बने भी क्यों न? आजकल सोशल मीडिया से दूर रहना ही कौन चाहता है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
प्रमोशन के लिए सोशल मिडिया सबसे अच्छा प्लेटफार्म है - फोटो : ट्विटर
सबसे बेहतर प्लेटफार्म है सोशल मीडिया
  • आज के समय में प्रमोशन के लिए सोशल मिडिया सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। यहां पर प्रमोशन करना कंपनियों के लिए आसान भी है, इसलिए आजकल सोशल मीडिया पर प्रमोशन की होड़ मची हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
सोशल मीडिया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
सितारे हो गए मालामाल
  • सोशल मीडिया में प्रमोशन ने देश-विदेश कई सितारों को मालामाल करने का काम किया है। सितारे यहां पर प्रमोशन कर करोड़ो की कमाई कर रहे हैं। 


 

4 of 10
सोशल मीडिया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
एक पोस्ट के करोड़ लेते हैं स्टार
  • देश दुनिया के बड़े-बड़े सितारे सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करोड़ो रूपए चार्ज करते हैं। आजकल इंस्टाग्राम प्रमोशन का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। आइए जानते हैं देश दुनिया के सितारे इंस्टाग्राम से कितने की कमाई करते हैं...
 
विज्ञापन

5 of 10
काइली जेनर - फोटो : अमर उजाला
काइली जेनर
  • इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में अमेरिकी मॉडल काइली जेनर सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार काइली जेनर एक प्रमोशनल पोस्ट के 8.73 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
पीट डेविडसन के साथ एरियाना ग्रांडे - फोटो : Social Media
 एरियाना ग्रांडे
  • इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रांडे काइली जेनर से थोड़ा पीछे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एरियाना ग्रांडे एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 6.86 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • मशहूर फुटबॅालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इंस्टाग्राम में काफी मशहूर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लगभग 205 करोड़ फॅालोअर्स हैं और वो एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए लगभग 6.72 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। अब बात करते हैं भारत के मशहूर सितारों की कमाई की...

 

8 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा 
  • देशी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में भारत में सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा एक प्रोमशनल पोस्ट के लिए तकरीबन 1.87 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं।

 

9 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण
  • फिल्मी जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम में लगभग 3.67 करोड़ फॅालोअर्स हैं और वो एक प्रमोशनल पोस्ट का तकरीबन 1.50 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
विराट कोहली
  • क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी और अपनी स्टाइल के लिए खासे मशहूर रहने वाले विराट कोहली सोशल मीडिया से काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इंस्टाग्राम में विराट कोहली के लगभग 3.6 करोड़ फॅालोअर्स हैं और वो एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए तकरीबन 1.35 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें